Cash for Query Case : सीबीआई (CBI) ने कैश फॉर क्वेरी मामले में पूर्व सांसद और टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) के आवास सहित कई ठिकानों पर छापेमारी की है। इस मामले में केंद्रीय जांच एजेन्सी टीएमसी नेता के कोलकाता के अलीपुर स्थित आवास और अन्य स्थानों पर तलाशी ले रही है। सीबीआई ने बीते दिनों इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी।
पढ़ें :- अनंत सिंह का बड़ा दावा, बोले- हमने तेजस्वी से गद्दारी की, जाकर सम्राट चौधरी से पूछिए सरकार किसने बचाई?
दरअसल, लोकपाल ने मंगलवार को सीबीआई (CBI) को ‘कैश फॉर क्वेरी’ मामले (Cash for Query Case) में टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) के खिलाफ लगाए गए आरोपों के सभी पहलुओं की जांच करने का आदेश दिया था और छह महीने के भीतर एक रिपोर्ट सौंपने को कहा था। वहीं, सीबीआई ने लोकपाल के निर्देश पर कैश फॉर क्वेरी मामले में एफआईआर दर्ज की है।
बता दें कि कैश फॉर क्वेरी मामले में दिसंबर 2023 में टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा को अपनी सांसदी गंवानी पड़ी थी। इस मामले में लोकसभा ने अपनी आचार समिति की रिपोर्ट को अपनाया था, जिसमें कैश फॉर क्वेरी मामले में उन्हें दोषी ठहराया गया था।