झांसी। झांसी DRM ऑफिस (Jhansi DRM Office) में तैनात 29 साल का रेलवेकर्मी अजय कुशवाहा (Ajay Kushwaha) चाय लेने गया, अचानक पकौड़ी की ट्रे के ऊपर गिरा और फिर मौत हो गई। बता दें कि यह दर्दनाक घटना सीपरी बाजार (Sipri Bazaar) क्षेत्र में हुई है।
पढ़ें :- सुल्तानपुर में डबल मर्डर: बेखौफ बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर पति-पत्नी को उतारा मौत के घाट
Video Viral : झांसी DRM ऑफिस में तैनात 29 साल का रेलवेकर्मी अजय कुशवाहा चाय लेने गया, अचानक पकौड़ी की ट्रे के ऊपर गिरा और फिर मौत#Jhansi #HeartAttack #BreakingNews #CCTV pic.twitter.com/qhPUxQQclV
— Pardaphash Today (@PardaphashToday) April 15, 2026
पढ़ें :- भाजपा इस बार जाएगी तो फिर कभी नहीं आएगी, इनकी घूसख़ोरी की वजह से पुल, टंकी, एक्सप्रेसवे सब पानी में मिलते रहेंगे: अखिलेश यादव
ऑफिस से चाय लेने होटल पहुंचे युवक को अचानक दौरा पड़ा और वह काउंटर पर रखी पकौड़ी-समोसे की ट्रे पर मुंह के बल गिर गया, फिर जमीन पर तड़पता रहा। मौके पर मौजूद लोग इसे मिर्गी का दौरा समझते रहे और घरेलू तरीके अपनाते रहे। करीब 3 मिनट बाद उसकी हालत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।