झांसी। यूपी (UP) के झांसी जिले में मशहूर सर्राफा कारोबारी के बेटे की गंदी हरकत (Sexually Assaulted) का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। उसने बार रेस्टोरेंट (Bar Restaurant) में रिसेप्शन पर मौजूद युवती को पहले फ्लाइंग Kiss (Flying Kiss) दी। इसके बाद उसे जबरन गले लगाया और गाल पर भी दो बार Kiss किया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई। युवती की शिकायत पर केस दर्ज किया और सराफ के बेटे को हिरासत में ले लिया है।
पढ़ें :- Video Viral : ब्राजील के एक कपल ने 30 सेकेंड में 195 बार Kiss कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, अब ये है अगला लक्ष्य
मामला नाबाबाद थाना (Nababad Police Station) क्षेत्र के इलाहाबाद बैंक चौराहा स्थित एक बार रेस्टोरेंट (Bar Restaurant) का है। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे (CCTV Cameras) में कैद हो गई और उसी का फुटेज किसी ने सोशल मीडिया पर डाला तो वह वायरल हो गया है। आरोपी सर्राफा कारोबारी के बेटे का नाम अमन अग्रवाल (Aman Agarwal) बताया जा रहा है।
वायरल हो रहे 36 सेंकेड के वीडियो में दिख रहा है कि अमन अग्रवाल दो युवतियों के साथ रेस्टोरेंट में आता है और रिसेप्शन पर तैनात एक युवती के साथ बात कर रहा है। बातचीत शायद हल्के मूड में हो रही है, क्योंकि सभी हंसते दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच पह रिसेप्शन पर तैनात युवती को पहले फ्लाइंग Kiss देता है। फिर लिफ्ट की तरफ दोनों युवतियों के साथ जाते-जाते अचानक रुक जाता है। रिसेप्शनिस्ट के पास पहुंचता है तो वह डर कर कुछ पीछे चली जाती है। इसके बाद भी वह रिेसेप्शनिस्ट के पास जाकर उसे जबरिया गले लगाता है। फिर एक नहीं दो बार उसके गालों पर kiss करता है। युवक के साथ आई युवती भी वहां खड़ी होकर यह नजारा देखती है और हंसती है।
यूपी –
जिला झांसी में करोड़पति सर्राफा कारोबारी के बेटे अमन अग्रवाल ने शराब के नशे में होटल की बार रिसेप्शनिस्ट का हाथ पकड़ा, बाहों में लेकर Kiss किया। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी अमन अग्रवाल गिरफ्तार है।
pic.twitter.com/lcNwwC8GRp— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) November 15, 2025
पढ़ें :- FIFA World Cup 2026 : पॉप स्टार शकीरा ने लियोनेल मेसी को किया चीयर, 'Flying Kiss' वीडियो वायरल
रेस्टोरेंट के रिसेप्शन पर तैनात अनजान युवती को जबरिया गले लगाने और kiss करने के बाद युवक आराम से निकल भी जाता है। इस हरकत से रिसेप्शनिस्ट हैरान रह जाती है। कुछ समय तक तो उसे समझ ही नहीं आता कि हुआ क्या है? इसके बाद इसकी जानकारी रेस्टोरेंट के अन्य कर्मचारियों को होती है। पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में की। उसने अपनी शिकायत में कहा कि अमन अग्रवाल नशे की हालत में आया है और उसके साथ अश्लील हरकतें की हैं। इसी बीच घटना का वीडियो भी वायरल हो जाता है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने अमन को हिरासत में ले लिया है। नबाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल ने बताया कि जांच की जा रही है।