Vaibhav Sooryavanshi : आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर बुधवार को न्यू चंडीगढ़ में खेला गया। जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों से मात दी। इसके साथ ही हैदराबाद का इस सीजन सफर खत्म हो गया है, जबकि राजस्थान ने क्वालीफायर में अपनी जगह पक्की कर ली है। हालांकि, इस मैच में राजस्थान की जीत से ज्यादा चर्चा 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी की रही।
पढ़ें :- SRH vs RR Eliminator : आज एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद की राजस्थान रॉयल्स से होगी भिड़ंत, हारने वाली टीम होगी बाहर
दरअसल, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नॉकआउट मैच में राजस्थान रॉयल्स की जीत में सबसे बड़ा योगदान सूर्यवंशी का रहा। जिन्होंने 29 गेंदों में 97 रनों धमाकेदार की पारी खेलकर सबका दिल जीत लिया। इस दौरान 15 वर्षीय इस खिलाड़ी ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। वैभव एक IPL सीज़न में सर्वाधिक छक्के 65 लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। यह रिकॉर्ड यूनिवर्स बॉस कहे जाने वाले क्रिस गेल के नाम था। जिन्होंने 2012 में 59 छक्के लगाए थे।
वैभव ने IPL के एक सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज़ द्वारा सर्वाधिक रन 680 का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 2023 में उनके ही जोड़ीदार यशस्वी जयसवाल के नाम (625 रन) था। आईपीएल नॉकआउट/प्लेऑफ़ में एक पारी में सर्वाधिक 12 छक्के का रिकॉर्ड भी सूर्यवंशी नाम हो गया है। हालांकि, वह क्रिस गेल के सबसे तेज आईपीएल शतक के रिकॉर्ड से 3 रन दूर रह गए। आउट होने बाद वैभव काफी मायूस नजर आए, लेकिन स्टेडियम में मौजूद फैंस और सभी खिलाड़ियों ने उनका हौसला बढ़ाया।
वैभव ने कही दिल छूने वाली बात
मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड दिया गया। इस दौरान जब उनसे ये पूछा गया कि जिस गेंद पर वह आउट हुए, क्या उन्हें उस समय किसी रिकॉर्ड के बारे में पता था? इस पर सूर्यवंशी ने कहा, “मुझे आउट होने के बाद ही उस रिकॉर्ड के बारे में पता चला। उस समय मेरा पूरा ध्यान बस इस बात पर था कि मैं टीम के लिए जितना हो सके उतना योगदान दूँ, क्योंकि शतक तो बनते ही रहेंगे, लेकिन अभी हमारा पूरा ध्यान इस बात पर है कि हम ट्रॉफ़ी कैसे जीतें। अगर मुझे कहीं कोई दिक्कत महसूस होती है, तो मैं उस पर काम करता हूँ। मैं इस बारे में बिल्कुल नहीं सोचता कि विरोधी टीम क्या रणनीति बना रही है—वह तो उनकी रणनीति है। मैं अपनी रणनीति पर ध्यान देता हूँ, और बस अपना स्वाभाविक खेल खेलने की कोशिश करता हूँ।”