Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अनियमित विद्युत कटौती पर भड़के चेयरमैन,सभासदों के साथ कार्यालय घेरा

अनियमित विद्युत कटौती पर भड़के चेयरमैन,सभासदों के साथ कार्यालय घेरा

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो नौतनवा महराजगंज :: आज नगर में एक अजीब मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। नौतनवा नगर के प्रथम नागरिक अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी बिना स्नान किए करीब 1:00 बजे दोपहर तक विद्युत कार्यालय में अपने सभी सभासदों के साथ जम रहे। अभियंता से बोले अगर विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

पढ़ें :- गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी के अंदर जोरदार धमाका, एक घायल, जांच जुटी फॉरेंसिक टीम

बता दे कि नौतनवा नगर में विद्युत व्यवस्था की सुरक्षा और सुधार के लिए अध्यक्ष नौतनवा बृजेश मणि त्रिपाठी अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड नौतनवा को आज एक मांग पत्र सौंपा है। मांग पत्र में उन्होने नगर में लगातार हो रही विद्युत समस्याओं के समाधान के लिए कहां है।

अध्यक्ष ने बताया कि नौतनवा नगर में बिजली की अनियमित आपूर्ति और बार-बार हो रही तकनीकी खामियों के कारण नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कई वार्डो में पुराने और जर्जर विद्युत तारों की वजह से दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है।

मांग पत्र में अध्यक्ष ने नगर में विद्युत व्यवस्था की मरम्मत और नए सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था की मांग की है, जिससे विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से संचालित हो सके और नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने जोर देकर कहा कि विद्युत वितरण खंड नौतनवा को जल्द से जल्द इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए।

पढ़ें :- छठ पूजा में सुहागिन महिलाएं नाक से मांग तक क्यों लगाती हैं सिंदूर? लंबा सिंदूर लगाने से बढ़ती है पति की उम्र, जानें मान्यता

अधिशासी अभियंता ने मांग पत्र की गंभीरता को देखते हुए आश्वासन दिया कि जल्द ही विद्युत व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।

इस अवसर पर सभासद धर्मात्मा जायसवाल,सुरेन्द्र बहादुर जायसवाल, संजय मौर्या,अजय दूबे,अनिल जायसवाल, राकेश जायसवाल,सुनील जायसवाल, अमित यादव, अभय कुमार, लल्लू जायसवाल,विशाल जायसवाल, झुल्लूर कुरैशी,अशोक रौनियार,युवा सभासद राहुल दूबे सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहें।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट

 

पढ़ें :- अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस में आग से मचा हड़कंप, यात्रियों को सुरक्षित निकालने का अभियान जारी
Advertisement