Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चेयरमैन नौतनवा बृजेश मणि त्रिपाठी थामेंगे भाजपा का दामन,क्षेत्र में चर्चा

चेयरमैन नौतनवा बृजेश मणि त्रिपाठी थामेंगे भाजपा का दामन,क्षेत्र में चर्चा

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो लखनऊ ::भाजपा प्रदेश कार्यालय लखनऊ में कल बुधवार को नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी की उपस्थिति में नौतनवा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी भारत की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा का दामन थाम लेंगे.मिली खबरों के अनुसार चेयरमैन के साथ-साथ बड़ी संख्या में सभासद और उनके समर्थक भी भाजपा का दामन थामेंगे।

पढ़ें :- लखनऊ पब्लिक स्कूल (सी.पी. सिंह फाउन्डेशन) में मेधावी छात्र अलंकरण समारोह, 174 मेधावी सम्मानित

आपको बता दे की बीते नगर पालिका के चुनाव में बृजेश मणि त्रिपाठी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपनी जीत दर्ज की थी.जिसके बाद कल बुधवार को उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई जाएगी। खबरों के मुताबिक राजधानी लखनऊ के भाजपा कार्यालय में उन्हें प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी विधिवत सदस्यता ग्रहण कराएंगे। उधर चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी के सदस्यता से भाजपा समेत सभी क्षेत्रवासी और नगरवासियों में खुशी का माहौल है।

इस अवसर पर चेयरमैन नौतनवा बृजेश मणि त्रिपाठी ने अपने समर्थकों से बड़ी संख्या में लखनऊ पहुंचने की अपील की है।

महराजगंज से ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट

पढ़ें :- UP News: ​7.50 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के घूसखोर अवर अभियंता समेत तीन गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा
Advertisement