पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: शनिवार को नौतनवा नगर के दोमुहान घाट पर नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी एवं अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज ने पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे
इस अवसर पर अध्यक्ष श्री त्रिपाठी ने कहा, “पेड़-पौधे हमारे जीवन के अभिन्न अंग हैं। जब तक पृथ्वी पर पेड़ों का अस्तित्व रहेगा, तब तक मानव सभ्यता भी सुरक्षित रहेगी। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखरेख भी करनी चाहिए।”
पौधारोपण कार्यक्रम में सभासद अनिल जायसवाल, अभय कुमार, राकेश जायसवाल, मदनलाल वर्मा सहित नगर पालिका के कई कर्मचारी मौजूद रहे।