Chaitra Navratri 2025 : आस्था और शक्ति का पर्व चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा की उपासना की जाती है। इस अवसर पर नवरात्रि नौ दिनों में भक्त गण मां के नौ रूपों की उपासना करते है। इस दौरान नौ दिनों तक व्रत-उपवास रखा जाता है। चैत्र नवरात्रि की महाष्टमी और महानवमी के दिन हवन और नौ कन्याओं को प्रसाद खिलाकर उनकी पूजा-अर्चना जैसे धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कलश स्थापना मां दुर्गा की पूजा का विधान है। पौराणिक ग्रथों में वर्णित है कि ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। कलश स्थापना के दौरान इसमें नारियल भी रखा जाता है। इससे घर के सदस्यों को आरोग्य की प्राप्ति होती है।
पढ़ें :- Amravati's Unique Chocolate Ganesha : चॉकलेट से बने अनोखे गणपति देखने उमड़ रही भीड़,विसर्जन में पर्यावरण-अनुकूल
चैत्र नवरात्रि शुभ मुहूर्त
चैत्र नवरात्रि तारीख 2025 – 29 मार्च को प्रतिपदा तिथि शाम 4:27 मिनट से शुरू होगी और 30 मार्च 2025 को दोपहर 12:49 मिनट पर समाप्त होगी। उदयातिथि पड़ने के कारण चैत्र नवरात्रि 30 मार्च से शुरू होगी।
चैत्र नवरात्रि घट स्थापना शुभ मुहूर्त 2025
घट स्थापना शुभ मुहूर्त 2025 – वहीं, घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6:13 मिनट से शुरू होगा और सुबह 10:21 मिनट तक रहेगा। वहीं, अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजे से 12:50 मिनट तक रहेगा। ऐसे में कुल कलश स्थापना की अवधि 50 मिनट की होगी।
मां दुर्गा ध्यान मंत्र
ॐ जटा जूट समायुक्तमर्धेंन्दु कृत लक्षणाम|
लोचनत्रय संयुक्तां पद्मेन्दुसद्यशाननाम