Chamoli Avalanche Update: उत्तराखंड के चमोली में 28 फरवरी को हिमस्खलन में फंसे मजदूरों को निकालने का काम जारी है। तीसरे दिन चार लोगों की तलाश जारी है। अब तक 54 लोगों में से 50 लोगों को निकाला जा चुका है, इनमें से 4 की मौत हो चुकी है। वहीं, हिमाचल के कांगड़ा का रहने वाला सुनील कुमार बिना बताए कैंप से अपने गांव चला गया था।
पढ़ें :- एपस्टीन के साथ मंत्री हरदीप पुरी की तस्वीरें वायरल, मंत्री बोले थे- अकेले कभी नहीं मिला: कांग्रेस ने पूछा- डेलिगेशन के बाकी सदस्य कहां हैं
दरअसल, पहले लापता मजदूरों की संख्या 55 बताई गई थी, लेकिन शुक्रवार को पता चला कि लापता में से एक सुनील कुमार परिवार बिना कोई सूचना दिये अपने घर चला गया था। उसके परिवार ने इसकी जानकारी दी। रविवार को मौसम साफ होने से बचाव अभियान जल्द शुरू हो पाया है। ड्रोन, रडार सिस्टम, स्निफर डॉग, विक्टिम लोकेटिंग और थर्मल इमेज कैमरा से तलाशी जारी है। 6 हेलिकॉप्टर भी लगाए गए हैं।
बताया जा रहा है कि आर्मी और वायुसेना के साथ-साथ आईटीबीपी, बीआरओ, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के 200 से ज्यादा जवान भी घटनास्थल पर बर्फ की हाथों से खुदाई कर लापता 4 मजदूरों की तलाश में लगे हुए हैं। बता दें कि चमोली के माणा गांव में 28 फरवरी को मोली-बद्रीनाथ हाईवे पर बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) के मजदूर कंटेनर हाउस में रुके थे, इस दौरान बर्फ का पहाड़ खिसक गया। सभी मजदूर इसकी चपेट में आ गए। यह हादसा सुबह 7:15 बजे हुआ।