Champai Soren Oath Ceremony : झारखंड में शपथ ग्रहण समारोह (Champai Soren Oath Ceremony) आज सवा बारह बजे राजभवन के दरबाल हॉल में होगा। जिसमें चंपई सोरेन (Champai Soren) सीएम के रूप में शपथ लेंगे। यह जानकारी अधिकारियों की ओर से दी गयी है। चंपई को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने गुरुवार को सीएम मनोनीत किया था।
पढ़ें :- UPPSC ने RO-ARO के 501 पदों पर भर्ती परीक्षा-2026 का विज्ञापन किया जारी, कल से कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन (Basant Soren) भी शपथ ले सकते हैं, वो जेएमएम के विधायक है। आलमगीर आलम (Alamgir Alam), सत्येंद्र भोक्ता (Satyendra Bhokta) और बसंत सोरेन (Basant Soren) मंत्री बन सकते हैं। सूत्रों की माने तो शपथ ग्रहण के बाद विधायकों को स्टैंड बाई पर रखा गया है। शपथ के बाद वो हैदराबाद निकल जाएंगे। 5 फरवरी को फ्लोर टेस्ट होगा। ऐसे में विधायक तब तक वहीं रहेंगे।