Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Champai Soren 28 अगस्त को हेमंत कैबिनेट से देंगे इस्तीफा, 30 को थामेंगे भाजपा का दामन

Champai Soren 28 अगस्त को हेमंत कैबिनेट से देंगे इस्तीफा, 30 को थामेंगे भाजपा का दामन

By Abhimanyu 
Updated Date

Champai Soren will join BJP: झारखंड में विधानसभा चुनावों में कुछ ही महीनों का समय रह गया है, जिससे पहले प्रदेश की राजनीति में उथल-पुथल देखने को मिला है। पिछले कई दिनों से लग रही अटकलों के बाद यह बात स्पष्ट हो गयी है कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार देर रात यह जानकारी दी है।

पढ़ें :- हरियाणा में बिजली कर्मियों ने हड़ताल की खत्म, सीएम नायम सिंह सैनी के साथ बैठक के बाद किया एलान

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को अपनी एक्स पोस्ट में लिखा, “झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हमारे देश के एक प्रतिष्ठित आदिवासी नेता चंपाई सोरेन जी ने कुछ समय पहले माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी से मुलाकात की। वह आधिकारिक तौर पर 30 अगस्त को रांची में बीजेपी में शामिल होंगे।” इसके बाद कहा जा रहा है कि चंपाई सोरेन 28 अगस्त को हेमंत सरकार के कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। वहीं, सीएम हेमंत सोरेन ने 29 अगस्त को कैबिनेट की बैठक बुलाई है।

पढ़ें :- Lahore AQI :  लाहौर बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, जानें दूसरे और तीसरे नंबर पर किस शहर का नाम

गौरतलब है कि भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तारी के बाद झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद सरकार बचाने के लिए जेजेएम ने चंपई सोरेन को झारखंड का नया सीएम बनाया था। हालांकि, झारखंड हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद हेमंत सोरेन फिर से विधायक दल का नेता चुने गए और चंपई सोरेन ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। वहीं, हेमंत सोरेन के झारखंड का सीएम बनने के कुछ ही दिनों बाद चंपई बगावत कर दी।

Advertisement