Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. भारत लौटी चैंपियन टीम इंडिया; दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ धमाकेदार स्वागत… होटल में मिला स्पेशल सरप्राइज

भारत लौटी चैंपियन टीम इंडिया; दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ धमाकेदार स्वागत… होटल में मिला स्पेशल सरप्राइज

By Abhimanyu 
Updated Date

World Champion Indian Team Returned to India: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने बाद आखिरकार इंडियन क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) बारबाडोस से भारत पहुंच चुकी है। बारबाडोस से 16 घंटो की लंबी उड़ान के बाद टीम इंडिया ने दिल्ली में लैंड किया है। एयर इंडिया की इंडिया की AIC24WC चार्टर्ड फ्लाइट चैंपियन टीम इंडिया को लेकर आई। टीम की वापसी पर दिल्ली एयरपोर्ट पर मौजूद फैंस ने उनका जोरदार स्वागत किया।

पढ़ें :- फारूक अब्दुल्ला बोले- पाकिस्तान हमें बचा रहा, दिल्ली की नीयत ठीक नहीं; BJP ने घेरा

दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद टीम इंडिया होटल के लिए रवाना हो गयी। विराट कोहली और कोच राहुल द्रविड़ समेत कई खिलाड़ियों को एयरपोर्ट से निकलकर टीम बस में बैठते हुए देखा गया। इसके बाद एयरपोर्ट से टीम इंडिया अब ITC मौर्या होटल पहुंची है। होटल में पहले से ही टीम के लिए खास तैयारियां की गयी थी। होटल के एग्जिक्यूटिव शेफ शिवनीत पहोजा ने टीम इंडिया के लिए खास केक किया था। यह केक टीम की जर्सी के रंग में है। इसका हाईलाइट टी-20 ट्रॉफी है। देखने में यह असली ट्रॉफी की तरह है। टीम इंडिया के होटल पहुंचने के बाद सभी खिलाड़ियों में गज़ब का उत्साह दिखाई दिया।

पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत

दिल्ली पहुंची टीम इंडिया के खिलाड़ी आईटीसी मौर्य होटल में आराम कर करेंगे। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा और बाकी खिलाड़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने वाले हैं। पीएम मोदी से होने वाली मुलाकात 10 से 12 बजे के बीच हो सकती है। इस मुलाकात के बाद टीम मुंबई रवाना होगी, यहां नरिमन पॉइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक टीम इंडिया के खिलाड़ी खुली बस में विक्ट्री परेड में हिस्सा लेंगे। यह परेड करीब 1 किलो मीटर की होगी। इसके बाद टीम के खिलाड़ियों को बीसीसीआई की ओर से 125 करोड़ रुपये की प्राइज मनी भी दी जाएगी।

Advertisement