Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Champions Trophy 2025 : चैंपियंस ट्रॉफी में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड क्रिकेट में घमासान, कप्तान जोस बटलर ने छोड़ी टीम की कमान

Champions Trophy 2025 : चैंपियंस ट्रॉफी में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड क्रिकेट में घमासान, कप्तान जोस बटलर ने छोड़ी टीम की कमान

By santosh singh 
Updated Date

Champions Trophy 2025 : इंग्लैंड (England) के सीमित ओवरों के कप्तान जोस बटलर (Captain Jos Buttler) ने चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद शुक्रवार को पद छोड़ दिया है। इंग्लैंड (England) का प्रदर्शन चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) में काफी खराब रहा था और टीम सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई थी। इंग्लैंड (England) ने शुरुआती दोनों मैच गंवा दिए थे जिससे उसका सफर ग्रुप चरण में ही थम गया था। इंग्लैंड (England) का सामना अब ग्रुप चरण के अंतिम मैच में शनिवार को दक्षिण अफ्रीका से होना है। अब खराब प्रदर्शन के बाद जोस बटलर ने वनडे और टी20 टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। बटलर 1 मार्च (शनिवार) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी बार इंग्लैंड की कप्तानी करते नजर आएंगे।

पढ़ें :- SRH vs RR Eliminator : आज एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद की राजस्थान रॉयल्स से होगी भिड़ंत, हारने वाली टीम होगी बाहर
पढ़ें :- India Ebola Virus First Case : भारत में कोरोना से भी खतरनाक वायरस 'इबोला' की एंट्री, बेंगलुरु में महिला को किया गया क्वारंटीन

जोस बटलर की कप्तानी में इंग्लिश टीम को अफगानिस्तान के हाथों 8 रन से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी। हार के बाद बटलर ने कप्तानी छोड़ने के संकेत दिए थे। बटलर ने कहा था,कि मैं इस समय कोई जज्बाती बयान नहीं दूंगा। लेकिन अपने और दूसरे खिलाड़ियों के बारे में सोचूंगा। हम सभी संभावनाओं पर विचार करेंगे। यह काफी निराशाजनक है। मुझे लगा था कि हम मैच जीत सकते थे। एक और शानदार मैच,लेकिन हम हार गए।

अब जोस बटलर ने ये बड़ा फैसला लिया है। जोस बटलर की कप्तानी में इंग्लैंड भारत में आयोजित वनडे वर्ल्ड कप (2023) और वेस्टइंडीज-अमेरिका में आयोजित टी20 वर्ल्ड कप 2024 में नाकाम रहा। अब चैम्पियंस ट्रॉफी में भी उनकी टीम कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई और उन्हें कप्तानी छोड़ने पर विवश होना पड़ा है।

Advertisement