नई दिल्ली। टीम इंडिया (Team India) आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) के लिए पाकिस्तान (Pakistan) की यात्रा नहीं करेगी। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) को इस बात की जानकारी दे दी है। ईएसपीएन क्रिकंइफो की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई (BCCI) ने आईसीसी (ICC) को बता दिया है कि उसे भारत सरकार ने टीम को पाकिस्तान नहीं भेजने की सलाह दी है। आठ टीमों के इस टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान को मिली थी। अब भारतीय टीम के पाकिस्तान की यात्रा नहीं करने पर ये टूर्नामेंट ‘हाइब्रिड मॉडल’ के तहत कराया जा सकता है।
पढ़ें :- भारत से मिली लगातार दो हार के बाद न्यूजीलैंड टीम में कई बड़े बदलाव, कोई हुआ बाहर तो किसी को मिला मौका
…तो यहां होगें भारत के सभी मुकाबले!
टीम इंडिया (Team India) आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) में अपने सभी मुकाबले संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेल सकती है। वैसे श्रीलंका भी शॉर्टलिस्ट में है। लेकिन ऐसा माना जा रहा कि पाकिस्तान (Pakistan) से नजदीकी के कारण यूएई इस रेस में सबसे आगे है। आईसीसी (ICC) को इस सप्ताह की शुरुआत में बीसीसीआई के रुख के बारे में बताया गया। हालांकि यह पुष्टि नहीं हो पाई कि बीसीसीआई ने अपना निर्णय किस रूप में बताया है।
यह संभव है कि आईसीसी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को यह बताने से पहले बीसीसीआई (BCCI) से लिखित में देने की मांग कर रही हो। बता दें कि पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी (PCB Chief Mohsin Naqvi) ने शुक्रवार को जोर देकर कहा था कि अगर बीसीसीआई (BCCI) को कोई समस्या है तो उसे लिखित में देना होगा। नकवी ने कहा था कि पीसीबी (PCB) की ओर से ‘हाइब्रिड मॉडल’ के बारे में बात नहीं की गई है, लेकिन वो इस पर बात करने के लिए तैयार है।
जानें कब घोषित होगा इस टूर्नामेंट का शेड्यूल?
पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत
आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) में आठ टीमें भाग लेंगी, जिन्हें चार-चार के दो समूह में बांटा जाएगा। इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल होगा। चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत के अलावा अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका की टीमें हिस्सा लेंगी। इस टूर्नामेंट के आयोजन में करीब 100 दिन शेष हैं, मगर अब तक शेड्यूल घोषित नहीं हुआ है।
टूर्नामेंट का आगाज 19 फरवरी को होगा। जबकि फाइनल मुकाबला 9 मार्च को प्रस्तावित है। पीसीबी ने कथित तौर पर जो शेड्यूल तैयार किया था, उसके मुताबिक भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया। भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 1 मार्च को लाहौर में होना था। जबकि ओपनिंग मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना था। ग्रुप-ए में भारत और पाकिस्तान, न्यूजीलैंड के साथ बांग्लादेश की टीम को रखा गया। जबकि ग्रुप-बी में इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान को शामिल किया गया। पीसीबी ने भारतीय टीम के सभी मैच लाहौर में रखे।
मगर अब बीसीसीआई (BCCI) के इस फैसले से टूर्नामेंट का आयोजन ‘हाइब्रिड मॉडल’ पर ही संभव है। भारतीय टीम ने आखिरी बार 2008 में पाकिस्तान का दौरा किया था। तब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने पाकिस्तानी जमीन पर एशिया कप खेला था। तब भारतीय टीम फाइनल में पहुंची थी, जहां उसे श्रीलंका के हाथों 100 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।