दुबई। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) का 12वां मुकाबला 2 मार्च को टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड टीम के बीच खेला जाएगा। यह ग्रुप ए का आखिरी मुकाबला हैं। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमों का चैंपियंस ट्रॉफी में यह तीसरा मैच होगा। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई रोहित शर्मा (Rohit Sharma) कर रहे हैं। जबकि, न्यूजीलैंड की कमान मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) के कंधों पर हैं। ये दोनों ही टीमें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। अब आखिरी ग्रुप मैच खेलेंगी।
पढ़ें :- IND vs AFG Playing XI : आज वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग इलेवन में जगह पक्की! एशियन गेम्स से पहले कप्तान आजमाना चाहेंगे बेंच स्ट्रेंथ
दोनों टीमों ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। टीम इंडिया ने पहले मैच में बांग्लादेश को हराया था। दूसरे मैच में टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ जीत मिली थी। न्यूजीलैंड ने भी पाकिस्तान और बांग्लादेश को हराया है। चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच सिर्फ एक बार आमना-सामना हुआ है।
टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला साल 1975 में खेला गया था। दोनों के बीच अब तक 118 वनडे मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा है। टीम इंडिया को 60 मुकाबलों में जीत मिली है। न्यूजीलैंड की टीम ने 50 मैच अपने नाम किए हैं। 1 मैच टाई रहा है और 7 मुकाबलों में कोई नतीजा नहीं निकल पाया है। वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में पहली बार दुबई क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों का आमना सामना होगा।