Champions Trophy 2025 Prize Money: आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। इस बार टूर्नामेंट के मैच पाकिस्तान और यूएई में खेले जाएंगे, जिसमें कुल आठ टीमें हिस्सा लेने वाली हैं। वहीं, आईसीसी ने इस टूर्नामेंट के लिए इनामी राशि की घोषणा कर दी है। आइये जानते हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के विजेता समेत अन्य टीमों को कितना पैसा मिलने वाला है।
पढ़ें :- Firozabad Road Accident : चीत्कार में बदले मंगल गीत, सिसकियों में डूबा गांव, कार सवारों के खूनी खेल में चार बहनों समेत पांच की मौत, करीब 12 घायल
आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए कुल 6.9 मिलियन (USD) इनामी राशि की घोषणा की हो गई है, जोकि, पिछले 2017 के संस्करण से 53 प्रतिशत ज्यादा है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की विजेता टीम को 2.24 मिलियन (USD) की बड़ी इनामी राशि दी जाएगा। इसके अलावा, उपविजेता को $1.12 मिलियन मिलेंगे, जबकि हारने वाले प्रत्येक सेमीफ़ाइनलिस्ट को $560,000 मिलेंगे। हालांकि, इस बार टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही आठ टीमों में से कोई भी खाली हाथ नहीं जाएगा।
चैंपियंस ट्रॉफी में, हर मैच मायने रखेगा क्योंकि ग्रुप स्टेज में हर जीत जीतने वाली टीम के लिए 34,000 डॉलर से ज़्यादा की होगी। पांचवें या छठे स्थान पर रहने वाली टीमों को 350,000 डॉलर मिलेंगे, जबकि सातवें और आठवें स्थान पर रहने वाली टीमों को 140,000 डॉलर मिलेंगे। इसके अलावा, सभी आठ टीमों को इस आयोजन में भाग लेने के लिए 125,000 डॉलर की गारंटी मिलेगी।
आईसीसी ने घोषणा की है कि मेंस चैंपियंस ट्रॉफी हर चार साल में आयोजित की जाएगी, जिसमें शीर्ष आठ वनडे टीमें भाग लेंगी। जबकि महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 में T20 प्रारूप में शुरू होगी।
आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह ने कहा, “ICC पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2025 क्रिकेट के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण का प्रतिनिधित्व करती है, जो एक ऐसे टूर्नामेंट को पुनर्जीवित करती है जो ODI प्रतिभा के शिखर को उजागर करता है, जहां हर मैच महत्वपूर्ण होता है। पर्याप्त इनामी राशि आईसीसी की खेल में निवेश करने और हमारे आयोजनों की वैश्विक प्रतिष्ठा बनाए रखने की निरंतर प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।”
पढ़ें :- UP Legislative Council Elections : सात जगहों पर होगी वोटों की गिनती, 27 अक्तूबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना
शाह ने कहा आगे, “वित्तीय प्रोत्साहन से परे, यह टूर्नामेंट कड़ी प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देता है, दुनिया भर के प्रशंसकों को आकर्षित करता है, और भविष्य की पीढ़ियों के लिए क्रिकेट के विकास और दीर्घकालिक स्थिरता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।”