Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. ICC Champions Trophy 2025 : चैंपियंस ट्रॉफी का कार्यक्रम घोषित, भारत बनाम पाकिस्तान 23 फरवरी को दुबई में

ICC Champions Trophy 2025 : चैंपियंस ट्रॉफी का कार्यक्रम घोषित, भारत बनाम पाकिस्तान 23 फरवरी को दुबई में

By santosh singh 
Updated Date

ICC Champions Trophy 2025 : अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC ) ने मंगलवार, 24 दिसंबर को चैंपियंस ट्रॉफी के पूरे कार्यक्रम की घोषणा कर दिया है। बोर्ड ने सभी टीमों के कार्यक्रम की घोषणा की, जिसमें वे स्थान भी शामिल हैं जहां मैच खेले जाएंगे। ICC ने घोषणा की कि पाकिस्तान संयुक्त अरब अमीरात के साथ टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। बता दें कि PCB ने भारत को टूर्नामेंट में शामिल करने के लिए एक हाइब्रिड मॉडल (Hybrid model) पर सहमति व्यक्त की है।

पढ़ें :- Tiger Shroff Firing Case : मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने चारों आरोपियों को 26 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा

 

पढ़ें :- UP School Closed : यूपी के इस जिले में कल 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे, आदेश जारी

भारत बनाम पाकिस्तान का मैच 23 फरवरी को दुबई में खेला जाना है। यदि भारत टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचता है, तो दुबई फाइनल की मेजबानी करेगा। ICC ने घोषणा की कि टूर्नामेंट 19 फरवरी को कराची में पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड के साथ शुरू होगा और 9 मार्च तक चलेगा। सेमीफाइनल और फाइनल दोनों में रिजर्व दिन होंगे।

Advertisement