Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Chandra Grahan 2024 Date And Time : साल 2024 में कुल दो चंद्र ग्रहण लगेंगे, जानें कब लगेगा पहला चंद्र ग्रहण

Chandra Grahan 2024 Date And Time : साल 2024 में कुल दो चंद्र ग्रहण लगेंगे, जानें कब लगेगा पहला चंद्र ग्रहण

By अनूप कुमार 
Updated Date

Chandra Grahan 2024 Date And Time : चंद्र ग्रहण अद्भुत दिखने वाली खगोलीय घटना है। हिंदू धर्म में सूर्य और चंद्र दोनों ग्रहण काफी महत्वपूर्ण रखते हैं। ग्रहण को अशुभ समय माना जाता है और इस दौरान हर शुभ कार्य वर्जित होते हैं साल 2024 में कुल दो चंद्र ग्रहण लगेंगे। पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को लगेगा। तो दूसरा 18 सितंबर को दिखाई देगा। 25 मार्च वाला चंद्र ग्रहण एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा जो भारत में दृश्यमान नहीं होगा। इसलिए इसका सूतक भी नहीं माना जाएगा। वहीं 18 सितंबर वाला चंद्र ग्रहण मुख्य होगा। जो भारत में दृष्टिगोचर होगा। इसलिए इसका सूतक भी माना जाएगा। जानिए इन दोनों चंद्र ग्रहण के बारे में डिटेल जानकारी।

पढ़ें :- Ganesha Stotram : गणेश स्तोत्र के पाठ से जीवन के सब संकट होंगे दूर , बरसेगी बप्पा की कृपा

साल का पहला चंद्र ग्रहण फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को दिखाई देगा। इस ग्रहण की शुरुआत 25 मार्च की सुबह 10 बजकर 23 मिनट से होगी और इसका समापन दोपहर 3 बजकर 2 मिनट पर होगा। ये ग्रहण आयरलैंड, पुर्तगाल, इटली, जर्मनी, फ्रांस, हालैंड, इंग्लैंड, स्पेन, बेल्जियम, उत्तटी व दक्षिणी अमेरिका, जापान, रूस का पूर्वी भाग, दक्षिण नॉर्वे, स्विटजरलैंड में दिखाई देगा।

दूसरा चंद्र ग्रहण
साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 18 सितंबर को लगेगा। भारतीय समयानुसार यह ग्रहण सुबह 7 बजकर 43 मिनट से प्रारंभ होगा और सुबह 8 बजकर 46 पर समाप्त हो जाएगा।

Advertisement