रुद्रप्रयाग। गौरीकुंड-केदारनाथ (Gaurikund-Kedarnath) पैदल मार्ग पर रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। चिरबासा (Chirbasa) के पास पहाड़ी से अचानक भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर गिर गए। इस दौरान यात्रा पर जा रहे तीन तीर्थयात्री की मौत (Three Passengers Died) हो गई, जबकि पांच घायल (Five Injured) हो गए। वहीं, कई यात्रियों के अभी मलबे में दबे होने की आशंका है।
पढ़ें :- राजकुमार भाटी ने बदला धर्म! भाजपा ने पूछा- क्या यही सपा का मूल चिंतन? VIDEO वायरल होते ही राष्ट्रीय प्रवक्ता ने दी सफाई
जानकारी के अनुसार, घटना सुबह साढ़े सात बजे की बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन (Police Administration) की टीम मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य (Relief and Rescue Work) जारी है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।