चरखी दादरी: हरियाणा के चरखी दादरी में गुरुवार को सिटी पुलिस थाने के ठीक सामने दिनदहाड़े हुई अंधाधुंध फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। हमलावरों ने एक स्कॉर्पियो को निशाना बनाते हुए करीब 30 राउंड गोलियां चलाईं। इस हमले में वाहन सवार सात युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। इनमें दो युवकों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
पढ़ें :- थाईलैंड में 9वी के छात्र ने स्कूल में फायरिंग कर 6 की मौत की, दादा-दादी को भी मारा, बाद में खुद को भी गोली मारी
वारदात के बाद हथियार लहराते हुए फरार हुए हमलावर
सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है कि फायरिंग के बाद तीनों आरोपी हथियार लहराते हुए पैदल ही मौके से फरार हो गए। पुलिस थाना घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर होने के बावजूद बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया जिससे जिले की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
कोर्ट से लौट रहे थे घायल युवक
पढ़ें :- Video- पिता के अंतिम विदाई में 5100 रूपये भेज, वीडियो कॉल पर देखा अंतिम संस्कार , बेटियों को पढ़ाकर टीचर बनाएं थे...
पुलिस के मुताबिक घायल युवकों की पहचान अंकित (मानकावास), कीर्तिमान (हिसार), कृष्ण (महेंद्रगढ़), सूरज (मानहेरू), अंकित (भिवानी), विजय उर्फ सन्नी (हिसार) और अमित (फतेहगढ़) के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इनमें से कुछ युवक अपने पुराने मामलों में अदालत में पेशी के बाद स्कॉर्पियो से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। पुलिस का कहना है कि घायलों में शामिल कुछ युवकों के खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। रिपोर्टों के अनुसार, सभी घायलों पर मिलाकर करीब 43 मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि इस घटना की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है।
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना
घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात रिकॉर्ड हुई है। फुटेज में तीन युवक स्कॉर्पियो पर लगातार गोलियां चलाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं।
Gangwar in Haryana's Charkhi Dadri!
Three shooters belonging to the Rohit Godara gang (Lawrence Bishnoi network) shot 30 rounds RIGHT OUTSIDE the CITY POLICE STATION.
पढ़ें :- Video- महिला इलाज कराने सरकारी अस्पताल पहुंची थी, इलाज से पहले छत मौत बनकर गिरी, बाल-बाल बची
7 'Baba' gang members of the Amit Fatehgarhiya gang injured. 2 in serious condition.
A viral audio allegedly… pic.twitter.com/Ohl2Dc0dnM
— Angry Saffron (@AngrySaffron) August 6, 2026
गैंगवार के एंगल से भी जांच
प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि हमला कासनिया और बाबा गैंग के बीच चल रही पुरानी रंजिश से जुड़ा हो सकता है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घायलों के बयान दर्ज होने के बाद ही हमले की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। घटना के कुछ समय बाद विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग की ओर से इस हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा सामने आया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो और नवीन बॉक्सर का कथित ऑडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें दादरी गोलीकांड कराने का दावा किया गया है। पुलिस इन दावों की भी जांच कर रही है।
पढ़ें :- Video-पूर्व क्रिकेटर शाकिब अल हसन के घर पर कट्टरपंथियों ने किया हमला, शेख हसीना के वर्चुअल संबोधन में हुए थे शामिल
फॉरेंसिक और साइबर टीम जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार, डीएसपी धीरज कुमार समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं सीआईए, साइबर सेल, सिटी थाना और सदर थाना की संयुक्त टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।