Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Chhath Puja Special 2021: जानें चार दिनों तक चलने वाले महापर्व छठ पूजा के पहले दिन नहाय खाय में क्या होता है विशेष

Chhath Puja Special 2021: जानें चार दिनों तक चलने वाले महापर्व छठ पूजा के पहले दिन नहाय खाय में क्या होता है विशेष

By प्रिन्स राज 
Updated Date

Chhath Puja Special 2021: छठ पूजा एक पर्व ही नहीं महापर्व है। बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में विशेष रुप से मनाया जाने वाला ये त्योहार करीब करीब भारत के एक बड़े हिस्से में मनाया जाने लगा है। मुंबई,दिल्ली,कोलकत्ता और बेंग्लुरु जैसे शहरों में भी ये त्योहार बड़ी धूम धाम से मनाया जा रहा है। आपको बता दें कि इस महापर्व(Mahaparv) को पर्व कहे या पूजा ये पूरे चार दिन तक मनने वाला त्योहार(Festival) है। चार दिन तक मनाये जाने वाले इस पर्व में 36 घंटे का उपवास भी रखा जाता है।

पढ़ें :- आज का राशिफल 14 मार्च 2025: आज सिंह राशि वाले लोगो का साथ देगा भाग्य, कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

नहाय खाय:- 

इस पूजा के पहले दिन की विधि को नहाय खाय(NahayKhay) कहते हैं। नहाय खाय कार्तिक शुक्ल के चतुर्थी के दिन इस त्योहार का पहला दिन होता है। इस दिन पूरे घर की साफ सफाई कर उसे पवित्र किया जाता है। इसके बाद व्रती शुद्ध रुप से बने शाकाहारी भोजन को ग्रहण करता है। घर के अन्य सदस्य व्रती के भोजन(Food) के उपरांत ही भोजन करते हैं। भोजन के रुप में चावल, दाल और कद्दू की बनी सब्जी को ग्रहण किया जाता है। दाल में चने की दाल को प्राथमिकता दी जाती है। इस तरह पहले दिन की पूजा की प्रक्रिया संपन्न होती है।

 

पढ़ें :- 19 मार्च को मीन राशि अस्त होंगे शुक्र ग्रह,  इन पांच राशियों के लिए बहुत ही यह खगोलीय परिवर्तन होने वाला है शुभ 
Advertisement