Chhath Puja 2024 Nahay Khaaye : छठ पूजा का धार्मिक आरंभ आज 5 नवंबर 2024 से हो चुका है। भगवान सूर्य को समर्पित यह चार दिवसीय लोक उत्सव नहाय-खाय के साथ प्रारंभ होता है। आज छठ महापर्व का पहला दिन है, जिसके अपने विशेष नियम हैं। यह पर्व विशेष रूप से बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल और नेपाल के कुछ हिस्सों में धूमधाम से मनाया जाता है। इस पर्व के दौरान भक्त 36 घंटे का कठिन ‘निर्जला’ व्रत रखते हैं। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष के छठे दिन मनाई जाने वाली छठ पूजा मुख्यतः महिलाएं करती हैं। यह व्रत सूर्य देव और उनकी बहन छठी मैया की आराधना के लिए समर्पित है। इस दिन कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।
पढ़ें :- Shardiya Navratri 2026 : नवरात्रि में माँ को क्यों चढ़ती है नारियल-चुनरी? जानें पौराणिक रहस्य
1. नहाय खाय के दिन तामसिक भोजन का सेवन न करें। साबुत अनाज या तले हुए खाद्य पदार्थों से परहेज करें। केवल सात्विक भोजन का सेवन करें।
2. नहाय खाय के दिन व्रती को काले रंग की साड़ी पहनने से बचना चाहिए। शुभ और मांगलिक कार्यों में काले रंग के कपड़े पहनना वर्जित है।
नहाय-खाय
पहला दिन नहाय-खाय कहलाता है। इस दिन भक्त स्नान करते हैं और खास भोजन तैयार करते हैं, जिसमें चावल, अरवा दाल और कद्दू शामिल होते हैं। इस दिन का उद्देश्य शरीर को पवित्र करना और पूजा की तैयारी करना होता है।
छठ पूजा 2024 की तिथियां
पढ़ें :- Shardiya Navratri Maa Katyayani : संसार में संतुलन और धर्म स्थापना के लिए करें मां कात्यायनी की पूजा, अंतर्ज्ञान का केंद्र हैं
इस साल छठ पूजा की शुरुआत 5 नवंबर 2024 को नहाय-खाय से होगी, इसके बाद:
खरना: 6 नवंबर 2024
संध्या सूर्य अर्घ्य: 7 नवंबर 2024
प्रातः सूर्य अर्घ्य: 8 नवंबर 2024
पारण: 8 नवंबर 2024