Chhath Puja Mantra : छठ महापर्व की शुरुआत 13 नवंबर 2026, शुक्रवार से हो गई है। चार दिन तक चलने वाले इस महापर्व में पर्व में भगवान सूर्य नारायण और छठी मैया की विधि-विधान से पूजा कने परंपरा है। छठ पर्व के दौरान उगते और डूबते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है।
पढ़ें :- छठ महापर्व : आस्था, अनुशासन और सामाजिक समरसता का अद्भुत उत्सव
छठ पर्व में प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए डूबते और उगते सूर्य को विशेष मंत्रों के साथ अर्घ्य दिया जाता है। यह परंपरा जीवन के हर उतार-चढ़ाव और निरंतरता के प्रति सम्मान सिखाती है।
तेज के पुंज जगतपति सूर्य देव
अर्घ्य समर्पण का मुख्य मंत्र। अर्घ्य का जल और फल अर्पित करते समय “ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशो तेजोराशे जगत्पते, अनुकम्पय मां भक्त्या गृहाणार्घ्यं दिवाकर” मंत्र का जाप किया जाता है। इस मंत्र का अर्थ है कि हे सहस्त्र किरणों वाले और तेज के पुंज जगतपति सूर्य देव, मुझ भक्त पर कृपा करें और मेरा यह अर्घ्य स्वीकार करें।
सूर्य देव के सरल बीज और नाम मंत्र
अर्घ्य देते समय आप “ॐ सूर्याय नमः” या “ॐ आदित्याय नमः” जैसे सरल मंत्रों का भी जाप कर सकते हैं।
पर्व के तीसरे दिन शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। यह दिनभर संसार को प्रकाश और ऊर्जा देने के लिए सूर्य देव के प्रति आभार प्रकट करने का प्रतीक है। इस समय सूर्य की शक्ति ‘प्रत्यूषा’ की आराधना की जाती है।
पढ़ें :- Mangal Gochar 2026 : ग्रह मंडल के सेनापति मंगल का सिंह राशि में गोचर, नौकरीपेशा लोगों के लिए शुभ समय
‘प्रत्यूषा’ सूर्य देव की एक प्रमुख शक्ति और उनकी पत्नी हैं, जो सायंकाल में सूर्य की अंतिम किरण (संध्या की लालिमा) का प्रतीक हैं। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, भगवान सूर्य की शक्तियों का मुख्य स्रोत उनकी दो पत्नियां ऊषा और प्रत्यूषा हैं।
प्राचीन सूर्य मंदिरों की मूर्तियों और शिल्पशास्त्र (जैसे विष्णुधर्मोत्तर पुराण) में सूर्यदेव के रथ के दोनों ओर ऊषा और प्रत्यूषा को धनुष-बाण लिए हुए दिखाया जाता है। यह इस बात का प्रतीक है कि वे अपनी किरणों रूपी बाणों से अंधकार (राक्षसों) का संहार करती हैं।