Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Chhath Puja: महापर्व छठ पूजा नहाय-खाय के साथ कल से शुरू, महिलाएं रखेंगी 36 घंटे का निर्जला व्रत

Chhath Puja: महापर्व छठ पूजा नहाय-खाय के साथ कल से शुरू, महिलाएं रखेंगी 36 घंटे का निर्जला व्रत

By शिव मौर्या 
Updated Date

Chhath Puja: महापर्व छठ पूजा की शुरूआत कल से हो जाएगी। नहाय-खाय के साथ इस व्रत की शुरूआत होगी। भगवान सूर्य और छठी मैया को समर्पित महापर्व छठ हर वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी को मनाया जाता है। इस पर छठ पूजा की शुरूआत पांच नवंबर से होने जा रही है और आठ नवंबर की सुबह अर्घ्य देने के साथ समाप्त होगी। यूपी, बिहार समेत देश के अन्य राज्यों में भी इस महापर्व को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

पढ़ें :- Bagalamukhi Jayanti 2026 :  बगलामुखी माता की जयंती कल , राजसत्ता की देवी हैं

छठ पूजा पर महिलाएं बच्चों के स्वास्थ्य, सफलता और दीर्घायु के लिए 36 घंटे उपवास करती हैं। उत्सव के अवसर पर शहर में तमाम जगहों पर दिनभर महिलाएं तैयारियों में जुटी रहीं। छठ पूजा के लिए कैंट स्थित धोपेश्वर नाथ मंदिर के सरोवर में विशेष तैयारियां चल रही हैं। छठ पूजा के लिए रोशनी और साफ-सफाई कराई जा रही है।

छठ पूजा 2024 कैलेंडर
छठ पूजा पहला दिन- नहाय खाय- 5 नवंबर
छठ पूजा दूसरा दिन- खरना- 6 नवंबर
छठ पूजा तीसरा दिन- संध्या अर्घ्य- 7 नवंबर
छठ पूजा चौथा दिन- उषा अर्घ्य, पारण- 8 नवंबर

Advertisement