Chhindwara Mass Murder: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छिंदवाड़ा (Chhindwara) में एक शख्स ने अपने ही परिवार के 8 लोगों की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। इसके बाद हत्यारे ने फांसी पर झूल कर आत्म हत्या कर ली। एसपी मनीष खत्री ने परिवार के 8 लोगों के मौत की पुष्टि की है।
पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे
जानकारी के मुताबिक, यह घटना छिंदवाड़ा के अंतिम सीमा में बसे आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के थाना माहुलझिर अंतर्गत ग्राम बोदलकछार की है, जहां पर एक आदिवासी परिवार में 8 लोगों की सामूहिक हत्या कर दी गई है। परिवार के बेटे पर सभी की हत्या का आरोप है, जिसका शव गांव से 100 मीटर दूर नाले के पास पेड़ पर लटका मिला है। बताया जा रहा है कि आरोपी मानसिक बीमार था, सबकी करने के बाद उसने आत्महत्या कर ली।
सूत्रों के मुताबिक, सामूहिक हत्याकांड में मारे गए लोगों में आरोपी के माता-पिता-पत्नी बच्चे और भाई सहित अपने परिवार के आठ लोग शामिल हैं। घटना रात करीब 3 बजे की है। इस घटना में एक बच्चा घायल है। घटना की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंचे। पूरे गांव को सील कर दिया गया है। घटना को लेकर लोगों से पूछताछ की जा रही है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।