Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को मिलेगा ​सेवा विस्तार! CM योगी के भरोसेमंद अफसरों में हैं शामिल

मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को मिलेगा ​सेवा विस्तार! CM योगी के भरोसेमंद अफसरों में हैं शामिल

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनेाज कुमार सिंह को सेवा विस्तार मिलने की अटकलें शुरू हो गयी हैं। यूपी सरकार ने मनोज सिंह को एक साल का ​सेवा विस्तार देने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा है। आईएएस मनोज सिंह इसी साल 31 जुलाई को रिटायर होने वाले हैं। उनको सेवा विस्तार देने के के प्रस्ताव के साथ ही प्रदेश के हित में किए गए कामों का जिक्र भी किया गया है। मनोज सिंह 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। मुख्य सचिव के साथ उनके पास आईआईडीसी और अध्यक्ष पिकप का चार्ज है।

पढ़ें :- Video Viral : मनचले ने छात्रा को अकेला देख की अश्लील हरकत, दिखाया अपना प्राइवेट, लड़की ने की जमकर धुनाई

पूर्व मुख्य सचिव को मिला था ढाई साल का सेवा विस्तार
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा को भी ढाई साल का सेवा विस्तार मिला था। इसके बाद से अटकलें लगाई जा रही हैं कि, मनोज सिंह को भी एक साल का सेवा विस्तार मिल जाएगा। मनोज कुमार सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में नगर विकास, पंचायती राज, ग्राम विकास विभाग और कृषि उत्पादन आयुक्त जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।

सीएम योगी के भरोसेमंद अधिकारियों में हैं शामिल
मुख्य सचिव मनोज सिंह की गिनती मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबियों में होती है। वो कई अहम महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। यूपी सरकार की तरफ से भेजे गए इस पत्र में आईएएस मनोज कुमार सिंह का कार्यकाल एक साल बढ़ाने की बात कही गई है। कहा जा रहा है कि, मनोज सिंह के एक साल के सेवा विस्तार पर जल्द ही मुहर लग जाएगी।

 

पढ़ें :- TMC NWC Meet : ममता बनर्जी ने राष्ट्रीय कार्यसमिति का किया गठन, चंद्रिमा भट्टाचार्य को प्रदेश अध्यक्ष व कल्याण बनर्जी राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया
Advertisement