Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बालवाटिका प्ले स्कूल नौतनवां में बच्चों ने हर्षोल्लास से मनाई गुरु पूर्णिमा

बालवाटिका प्ले स्कूल नौतनवां में बच्चों ने हर्षोल्लास से मनाई गुरु पूर्णिमा

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज ::भारतवर्ष में गुरु को सदैव उच्च स्थान प्राप्त रहा है, जिन्हें माता-पिता से भी श्रेष्ठ माना गया है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए नौतनवां स्थित बालवाटिका प्ले स्कूल में गुरुवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता

कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों को गुरु पूर्णिमा के महत्व से अवगत कराया गया। इसके पश्चात उन्होंने अपने-अपने गुरुजनों का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सन्नी गुप्ता ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी के जीवन में माता-पिता, शिक्षक और अन्य मार्गदर्शक गुरु के समान होते हैं। ये आपको सही दिशा दिखाते हैं, शिक्षित करते हैं और सफलता की राह पर ले जाते हैं। गुरु का आशीर्वाद ही जीवन को संवार सकता है। आज के इस पावन अवसर पर मैं अपने समस्त गुरुजनों के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करता हूं और बच्चों से भी यही अपेक्षा करता हूं कि वे अपने गुरुओं का सम्मान करें और उनके दिखाए मार्ग पर चलें।”

कार्यक्रम में शिक्षिका अंकिता अग्रहरी, दीपमाला कान्दू, सनोवर खातून और माही शाह सहित समस्त शिक्षकगण, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। बच्चों ने गीत, कविताओं और वंदनाओं के माध्यम से भी गुरु के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया कि रिपोर्ट

पढ़ें :- यूपी पुलिस को बड़ा तोहफा, सीएम योगी ने मोटरसाइकिल भत्ता बढ़ाकर 1000 रुपये प्रतिमाह किया, वर्दी भत्ते में भी की बढ़ोतरी
Advertisement