नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान (Union Minister Chirag Paswan) के मोबाइल फोन बंद होने की खबरें मीडिया में प्रमुखता से चल रही थीं। इसकी वजह NDA गठबंधन के अंदर सबकुछ ठीक न होने की बताई जा रही थी। बताया जा रहा था कि इसके पीछे NDA गठबंधन सीट बंटवारे को लेकर कहीं-न-कहीं पेंच फंसा नजर आ रहा है। सूत्रों का दावा है कि चिराग पासवान 22 सीटों पर मानने को तैयार नहीं हो रहें हैं। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पटना में चिराग पासवान का इंतज़ार कर रहें हैं लेकिन चिराग दिल्ली में लगातार अपने नेताओं के साथ मीटिंग कर रहें हैं।
पढ़ें :- BRICS Summit 2026 : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, बोले- प्रतिस्पर्धा करने से डरते हैं पश्चिमी देश
आज नई दिल्ली के पंचशील भवन में पार्टी के प्रधान महासचिव जनाब अब्दुल खालिक साहब और खगड़िया लोकसभा क्षेत्र से माननीय सांसद व पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री @Rajeshverma_LJP जी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री @iChiragPaswan जी से मुलाकात की। pic.twitter.com/JbH0eq69oj
— Lok Janshakti Party (Ramvilas) (@LJP4India) October 6, 2025
हालांकि बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) तारीखों का ऐलान होते ही लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान (Union Minister Chirag Paswan) सक्रिए मोड़ में आ गए। उन्होंने एक्स पोस्ट पर लिखा कि प्रिय बिहारियों,लोकतंत्र के महापर्व “चुनाव” की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। पहला चरण 6 नवंबर और दूसरा चरण 11 नवंबर को होना है। परिणाम भी 14 नवंबर को आ जाएंगे। अब समय है बिहार को राष्ट्रपटल के मानचित्र पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का। इसके लिए जरूरी है कि हम सभी अपने मताधिकार का प्रयोग करें और अधिक से अधिक मतदान करें। आपका एक वोट बिहार के उज्जवल भविष्य की दिशा तय करेगा।
पढ़ें :- असम की नगांव लोकसभा सीट के लिए बीजेपी ने पूर्व आईएएस अधिकारी देवाशीष शर्मा को घोषित किया अपना उम्मीदवार
प्रिय बिहारियों,
लोकतंत्र के महापर्व “चुनाव” की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। पहला चरण 6 नवंबर और दूसरा चरण 11 नवंबर को होना है। परिणाम भी 14 नवंबर को आ जाएंगे। अब समय है बिहार को राष्ट्रपटल के मानचित्र पर नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का। इसके लिए जरूरी है कि हम सभी अपने मताधिकार का… pic.twitter.com/mLrKROzI5B
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) October 6, 2025
चिराग पासवान ने लिखा कि मैं प्रवासी बिहारियों से भी आग्रह करता हूं कि बिहार के विकास में अपनी अहम भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु आप अपने गृह जिला आएं और अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। उन्होंने लिखा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) “बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट” विजन के लक्ष्य के साथ पूरी तरीके से चुनावी रणभूमि में जाने को तैयार है। चिराग पासवान ने लिखा कि बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए हम सब प्रतिबद्ध है। आइए , लोकतंत्र के इस त्योहार में हम सब मिलकर नए बिहार के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
पढ़ें :- पीयूष गोयल, बोले- BRICS में भारत का बढ़ा कद, वैश्विक GDP के 40 फीसदी हिस्से का प्रतिनिधित्व करते हैं इसके सदस्य देश
भोजपुरी गायिका शिल्पी राज ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से की मुलाकात
आज नई दिल्ली के पंचशील भवन में भोजपुरी गायिका सुश्री शिल्पी राज जी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री @iChiragPaswan जी से मुलाकात की। pic.twitter.com/Uci1MFuozy
— Lok Janshakti Party (Ramvilas) (@LJP4India) October 6, 2025
नई दिल्ली के पंचशील भवन में भोजपुरी गायिका शिल्पी राज ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मुलाकात की।