Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. अभिनेता पवन क्लयाण के सेहत को लेकर चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर दिया अपडेट, पीएम ने लिया हालचाल

अभिनेता पवन क्लयाण के सेहत को लेकर चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर दिया अपडेट, पीएम ने लिया हालचाल

By Satish Singh 
Updated Date

नई दिल्ली। दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी ने अपने भाई और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण की सेहत के बारे में सोशल मीडिया पर अपडेट शेयर किया है। उन्होने एक्स पर बताया कि पवन कल्याण का एक मेडिकल प्रोसीजर सफलतापूर्वक हो गया है और वह अब ठीक हो रहे हैं। कल्याण बाबू का मेडिकल प्रोसीजर सफलतापूर्वक हो गया है और अब वह सुरक्षित है। डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें अपनी सामान्य दिनचर्या पर लौटने में करीब एक हफ्ता लग सकता है। चिंता की कोई बात नहीं है। आप सभी के प्यार, चिंता और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद। आइए हम उन्हें अपनी सोच में रखें और उनके लिए हिम्मत, आराम और जल्द ठीक होने की कामना करें।

पढ़ें :- Cyclonic Arnab : 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है, 14 मीटर तक उठेंगी समुद्री लहरें, कब होगा टकराव?

बता दे कि इससे पहले दिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जनसेना पार्टी के प्रमुख की अच्छी सेहत के लिए अपनी शुभकामनाएं और प्रार्थनाएं भेजीं थी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण गारू से बात की और उनकी सेहत के बारे में पूछा। वह बहुत हिम्मत वाले हैं और मुझे यकीन है कि वे बहुत जल्द ठीक हो जाएंगे। उनकी अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। जवाब में पवन कल्याण ने पीएम मोदी को उधन्यवाद दिया। शनिवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने भी अपने डिप्टी के जल्द ठीक होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने पोस्ट किया कि पवन कल्याण गारू की सर्जरी के बाद उनके जल्द ठीक होने के लिए मेरी शुभकामनाएं। उम्मीद है कि वे जल्द ही अपनी ताकत वापस पा लेंगे और पहले से भी ज़्यादा सेहतमंद होकर लौटेंगे। पवन कल्याण के राजनीतिक सचिव पी हरिप्रसाद के एक बयान के अनुसार पिछले कुछ महीनों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते पार्टी प्रमुख की शनिवार शाम को सर्जरी हुई। डॉक्टरों ने बताया है कि पूरी तरह ठीक होने में लंबा समय लग सकता है, हालांकि दस दिन के आराम के बाद वह अपने आधिकारिक काम फिर से शुरू कर सकते हैं।

Advertisement