Chitrangada Singh hot Look: बॉलीवुड सेलेब्स बीती रात अवॉर्ड शो में शामिल हुए थे. जहां पर ज्यादातर सेलेब्स ब्लैक आउटफिट में पहुंचे. इसमें चित्रांगदा, बॉबी देओल और बाबिल शामिल हैं. जी जेस्ट अवॉर्ड्स में चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) ब्लैक कलर के आउटफिट में बेहद खूूबसूरत लग रही थीं. उन्होंने ब्लैक कलर का थाई-हाई स्लिट गाउन पहना था.
पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया
हर बार की तरह इस बार भी अपने लुक्स से चित्रांगदा ने लोगों को अपना दीवाना बना लिया. उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इस अवॉर्ड नाइट का हिस्सा बॉबी देओल भी बने थे. बॉबी ने ब्लैक शर्ट के साथ ब्लैक ट्राउजर कैरी किया था.
फॉर्मल लुक में वो बेहद हैंडसम लग रहे थे. बॉबी एनिमल के बाद से चर्चाओं में बने हुए हैं. इस फिल्म में विलेन का किरदार निभाकर बॉबी फेमस हो गए हैं. इरफान खान के बेटे बाबिल भी अवॉर्ड नाइट का हिस्सा बने. हर बार की तरह इस बार भी बाबिल का लुक शानदार था.
उन्होंने ब्लैक कलर का फॉर्मल सूट पहना था. मनोज बाजपेयी के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक सूट के साथ व्हाइट शर्ट पहनी थी. फॉर्मल लुक उन पर काफी सूट कर रहा था.