Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. CISCE Date Sheet 2027 : ICSE-ISC बोर्ड परीक्षा तारीखों का ऐलान, कब से शुरू होंगे एग्जाम, देखें शेड्यूल

CISCE Date Sheet 2027 : ICSE-ISC बोर्ड परीक्षा तारीखों का ऐलान, कब से शुरू होंगे एग्जाम, देखें शेड्यूल

By santosh singh 
Updated Date

CISCE Date Sheet 2027 Out: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने भी साल 2027 की बोर्ड परीक्षाओं का बिगुल फूंक दिया है। काउंसिल ने ICSE (10वीं) और ISC (12वीं) की परीक्षाओं का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके मुताबिक, 12वीं के छात्रों को 9 फरवरी से ही परीक्षा की अग्निपरीक्षा से गुजरना होगा, जबकि 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी।

पढ़ें :- रुद्रांश सिंह ने 95 फीसदी अंक हासिल कर आईएससी परीक्षा में लहराया अपनी मेधा का परचम

CISCE की ओर से 10 नवंबर 2026 को जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, ICSE की परीक्षाएं 15 फरवरी से 31 मार्च 2027 तक आयोजित की जाएंगी। वहीं, ISC की परीक्षाएं 9 फरवरी से शुरू होकर 8 अप्रैल 2027 तक चलेंगी। छात्र विषयवार परीक्षा कार्यक्रम परिषद की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर देख सकते हैं।

 

पढ़ें :- CISCE Board Result 2026 : 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित, यूपी के ओजस्वित पासरीचा को इंटर में मिले शत-प्रतिशत अंक

यूपी में ICSE के सबसे ज्यादा छात्र

ICSE कक्षा 10 की परीक्षा में उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा 51,168 छात्र शामिल होंगे। इसके बाद पश्चिम बंगाल से 46,521, कर्नाटक से 33,417 और महाराष्ट्र से 31,035 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। वहीं, ISC कक्षा 12 में भी उत्तर प्रदेश सबसे आगे है। यहां से 34,702 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। पश्चिम बंगाल से 30,235 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसके अलावा उत्तराखंड, पंजाब, झारखंड, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक से भी बड़ी संख्या में छात्र परीक्षा में बैठेंगे।

ICSE परीक्षा के समय में हुआ बदलाव

CISCE ने ICSE कक्षा 10 की परीक्षाओं के समय में अहम बदलाव किया है। नए कार्यक्रम के मुताबिक, परीक्षा से पहले पढ़ने का समय सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जबकि लिखित परीक्षा सुबह 10:15 बजे शुरू होगी। पहले पढ़ने का समय सुबह 10:45 बजे और लिखित परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू होती थी। यानी इस बार परीक्षा का समय 45 मिनट पहले कर दिया गया है। काउंसिल ने छात्रों को निर्देश दिया है कि वे सुबह 9:45 बजे तक अपने निर्धारित परीक्षा कक्ष या हॉल में बैठ जाएं। इसलिए परीक्षा के दिन समय का खास ध्यान रखना होगा।

दिसंबर के मध्य से मिलेंगे एडमिट कार्ड

पढ़ें :- CISCE Exam 2026 Date Sheet : 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से, देखें कब होगा कौन सा पेपर?

CISCE की ओर से ICSE और ISC दोनों परीक्षाओं के एडमिट कार्ड दिसंबर 2026 के मध्य से वितरित किए जाने शुरू होंगे। छात्रों को अपने स्कूलों के माध्यम से प्रवेश पत्र प्राप्त होंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी विषयवार डेटशीट और अन्य जरूरी दिशा निर्देश CISCE की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर देख सकते हैं। छात्रों को सलाह है कि वे डेटशीट के अनुसार अपनी तैयारी की रणनीति बनाएं और परीक्षा से पहले सभी विषयों की तारीख और समय अच्छी तरह जांच लें।

Advertisement