Citroen Basalt Teaser : सिट्रोन ने बेसाल्ट एसयूवी कूप का नया टीज़र जारी किया है। इसका सार्वजनिक डेब्यू 2 अगस्त, 2024 को होगा। काफी समय से अपनी अपकमिंग एसयूवी Basalt को लेकर चर्चा में बनी हुई है। कंपनी अब बहुत जल्द इस गाड़ी को लॉन्च करने जा रही है। टीजर में इसके एक्सीटियर और इंटीरियर की झलक देखने को मिल रही है।
पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की
नये टीज़र में बेसाल्ट के इंटीरियर की झलक मिलती है, जो कि C3 एयरक्रॉस के समान होने की उम्मीद है। इसमें फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और हेडरेस्ट साइड सपोर्ट मिलेगा। बेसाल्ट में आगे और पीछे सेंट्रल आर्मरेस्ट के साथ कपहोल्डर और अतिरिक्त सुविधा के लिए फोन होल्डर भी मिलने की संभावना है।
बेसाल्ट एसयूवी कूप में 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस होगा। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला टाटा कर्व से होगा।