Citroen eC3 electric car : भारत निर्मित निर्मित कारों की मांग विश्व के अन्य देशों में हो रही है। भारत निर्मित Citroen eC3 इलेक्ट्रिक कार इंडोनेशिया में एक्सपोर्ट की गई है। एक फिर भारत निर्मित निर्मित कारों के सुरक्षित और किफायती होने पर मुहर लगी है। Citroen ने यह भी दावा किया है कि यह कदम मेक इन इंडिया पहल के अनुरूप है। भारत में निर्मित e-C3 का पहला बैच हाल ही में इंडोनेशिया एक्सपोर्ट किया गया है।
पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की
11 अप्रैल से, कंपनी ने अपने ई-सी3 इलेक्ट्रिक वाहनों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निर्यात करना शुरू कर दिया, जिसकी शुरुआत चेन्नई के कामराजार बंदरगाह से इंडोनेशिया तक 500 इकाइयों की शिपमेंट के साथ हुई। असल में Citroen e-C3 को विदेशों में एक्सपोर्ट करने की पहल के साथ ही भारत-फ्रांसीसी देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी भी बढ़ेगी।”
Stellantis ((सिट्रॉन की मूल कंपनी) के सीईओ और एमडी आदित्य जयराज ने कहा कि मुझे यह जानकर खुशी हुई कि Citroen e-C3 भारतीय बाजार में सफल साबित हो रही है, पिछले साल हजारों कारें बिकीं है। अब पहली खेप इंडोनेशिया के लिए बनाई जा रही है। मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि आसियान देशों को मुख्य रूप से इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्यात के लिए लक्षित किया जा रहा है। किफायती कीमतों पर ग्रीन मोबिलिटी साॅल्यूशन प्रदान करने के लिए हमने यह पहल किया है।”