CJP Parliament Marc: कॉकरोच जनता पार्टी का दिल्ली में विरोध प्रदर्शन जारी है। संसद के करीब तक प्रदर्शनकारी पहुंच गए। इसको लेकर वहां पर सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। वहीं, सोनम वांगचुक अभी सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं। शिक्षा प्रणाली में सुधार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी है। इन सबके बीच खबर आ रही है कि, सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके को हिरासत में ले लिया गया है।
पढ़ें :- जब बच्चे तक न उठा सकते आवाज़, तो कैसे कहें कि ये वतन है आज़ाद...अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर निशाना
इन सबके बीच खबर आ रही है कि, कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका और सौरव दास की केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात हुई है। रांका ने कहा कि नड्डा जी ने हमारी इन मांगों पर अपनी लीडरशिप से बात करने के लिए कुछ समय मांगा है। सीजीपी की मांग है कि, सोनम वांगचुक की तुरंत रिहाई, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और आत्महत्या करने वाले सभी NEET उम्मीदवारों के लिए 1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए।
प्रदर्शनकारियों से हुई नोंकझोंक
‘संसद मार्च’ को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए थे। पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को संसद भवन की ओर बढ़ने से रोकने के लिए कड़े घेरेबंदी की थी। जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में जमा हुए प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े हुए थे और मार्च निकालने की कोशिश कर रहे थे। इसी क्रम में, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की नोंकझोंक और धक्का-मुक्की की घटनाएं भी हुईं। पुलिस ने बलपूर्वक प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।