लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में महानगर स्थित माउंट फोर्ट इंटर कॉलेज (Mount Fort Inter College) में कक्षा 6 के बच्चे की हार्ट अटैक (Heart Attack) से मौत की आशंका है। महानगर स्थित सिविल अस्पताल (Civil Hospital) में परिजनों और स्कूल कर्मचारियों की भीड़ जमा हो गई है। एक वर्ष में इस स्कूल में हार्ट अटैक (Heart Attack) से मरने वाले बच्चों की यह दूसरी घटना है। इसस मामले में प्रिंसिपल ने साधी चुप्पी।
पढ़ें :- Tequila Club: समिट बिल्डिंग में चल रहा था अवैध शराब का खेल, टकीला क्लब के मालिक समेत 7 गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार, छात्र अमेश सिंह उर्फ़ आरव परीक्षा दे रहा था, तभी अचानक वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद टीचर्स उसे तुरंत नज़दीकी भाऊराव देवरस सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। उसे तत्काल ही CPR देकर बचाने की कोशिश की गई, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चा हार्ट अटैक का शिकार हुआ और प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। कुछ ही देर बाद उसे ब्रॉट डेड घोषित कर दिया गया। अचानक हुई इस दर्दनाक घटना से स्कूल प्रशासन, बच्चे के सहपाठियों और परिवार में शोक की लहर फैल गई। आजकल छोटे-छोटे बच्चों में भी हार्ट अटैक, कार्डियक अरेस्ट और गंभीर स्वास्थ्य समस्याएँ देखने को मिल रही हैं।