शहडोल। मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी (Congress State President Jitu Patwari) ने कहा कि शहडोल जिले (Shahdol District) में बीते रविवार को कांग्रेस के कार्यकर्ता शुद्ध पानी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) को ज्ञापन देना चाहते थे, परंतु आपके कलेक्टर और पुलिस ने उन पर लाठियां भांजीं और उन्हें जेल भेज दिया। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को स्वच्छ पानी मांगने पर जेल भेजा जाएगा, तो पूरी कांग्रेस (Congress) आपकी जेल भरने के लिए तैयार है।
पढ़ें :- पूरा देश वोट चोरी के खिलाफ गुस्से में है, फिर भी BJP-EC की बेशर्मी देखिए कैसे खुलेआम वही काम कर रहे हैं: राहुल गांधी
आदरणीय मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी, कल शहडोल में कांग्रेस के कार्यकर्ता शुद्ध पानी की मांग को लेकर आपको ज्ञापन देना चाहते थे।
परंतु आपके कलेक्टर और पुलिस ने उन पर लाठियां भांजीं और उन्हें जेल भेज दिया। अगर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को स्वच्छ पानी मांगने पर जेल भेजा जाएगा, तो… pic.twitter.com/w7Hv9eP3Zs
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) February 9, 2026
पढ़ें :- UP में कांग्रेस को जल्द मिल सकता है नया प्रदेश अध्यक्ष, इन नामों की सबसे ज्यादा चर्चा
जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने एक्स पोस्ट पर लाठीचार्ज को वीडियो शेयर कर कहा कि अब मैं स्वयं शहडोल जाकर शुद्ध पानी की मांग करूंगा, आप अपनी जेल तैयार रखिए। शुद्ध पानी जनता का हक है और इसकी लड़ाई हम लड़ेंगे, चाहे जेल जाना पड़े।