Online Game Fraud : आज के समय में तकनीक ने लोगों की जिंदगी को काफी सान कर दिया है, लेकिन इसका इस्तेमाल सावधानी से न किया जाए तो यह काफी भारी भी पड़ सकता है। ऐसा ही कुछ मुंबई के क्लास 11वीं में पढ़ने वाले एक 18 वर्षीय लड़के के साथ हुआ। जिसे खुदखुशी के लिए मजबूर होना पड़ा।
पढ़ें :- Realme Narzo 100 Lite 5G : रियलमी नार्जो 100 लाइट 5जी 144Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च , जानें बैटरी और कीमत, स्पेसिफिकेशन्स
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई में बुधवार को एक 18 साल लड़का अपनी मां के फोन में एक ऑनलाइन गेम खेल रहा था। इस दौरान फोन पर एक मैसेज आता है, मैसेज में दिए गए एक लिंक पर उसने क्लिक कर दिया। ठीक इसके कुछ मिनट बाद 2 लाख रुपये डेबिट होने का मैसेज फोन पर आता है। उसे पता चला कि वह साइबर फ्रॉड का शिकार हुआ है।
पुलिस के हवाले से बताया है कि 2 लाख रुपये के साइबर फ्रॉड की घटना के बाद लड़का काफी घबरा गया कि वह इस बात को अपने माता-पिता से कैसे बताएगा। इस घबराट में उसने खतरनाक कदम उठाते हुए पेस्टिसाइड्स पी लिया। जिसके बाद उसकी मां उसे अस्पताल लेकर पहुंची। अस्पताल में इलाज के दौरान लड़के ने दम तोड़ दिया।
हालांकि, कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। इस मामले को संभवतः साइबर फ्रॉड को वजह माना जा रहा है। फिलहाल, पुलिस ने मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। लेकिन जहां युवक को अस्पताल में भर्ती कराया था, वहां पहले मौत की वजह शराब को बताया था।