Itanagar Cloud Burst: पूर्वोत्तर के राज्य अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) की राजधानी ईटानगर (Itanagar) में रविवार सुबह अचानक बादल फटने (Cloud Burst) से कई स्थानों पर भूस्खलन (Landslide) की खबर है। इसके अलावा कई जगहों पर बाढ़ (Flood) जैसे हालात बने हुए हैं। यह जानकारी अधिकारियों की ओर से दी गयी है।
पढ़ें :- NEET UG Counselling 2026 : दूसरे राउंड के योग्य उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, 135 उम्मीदवारों की कैटेगरी बदली
दरअसल, अरुणाचल प्रदेश में पिछले कुछ हफ्तों से भारी बारिश (Heavy rain) हो रही है, लेकिन पिछले दो दिनों से स्थिति में सुधार देखने को मिला था। हालांकि, रविवार को बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं किया गया था। आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी की अनुसार, रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे बादल फटने की घटना के बाद ईटानगर के कई हिस्सों में और उसके आसपास के इलाकों से भूस्खलन हुआ है। इसके अलावा नेशनल हाईवे 415 के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।
ईटानगर के राजमार्ग पर कई वाहन फंसे हुए हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से नदियों के किनारे और भूस्खलन के खतरे वाले क्षेत्रों में न जाने को कहा गया है। भारी बारिश के मद्देनजर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन ने सात स्थानों पर राहत शिविर लगाये हैं।