उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गाव के पास बीते कल यानि मंगलवार को बादल फट गया जिसके कारण बाढ़ आ गयी। ये देव आपदा इतना तेज था जिससे न जाने कितने घर बह गए लोग त्राहि त्राहि करने लगे। इस आपदा के चलते वहां बने हुए 20-25 होटल और होम स्टे के बहने (Dharali Flood) की खबरें हैं। बता दें कि अनुमान लगाया गया है जिसके मुताबिक अभी तक 60 से ज्यादा लोगों के लापता होने की सूचना है और ये संख्या बढ़ भी सकती है क्योंकि अभी पूरी जानकारी नही मिल पायी है।
पढ़ें :- यूपी के अब इस जिले में चलेगी मेट्रो, रूट और स्टेशन सब कुछ तय, DPR तैयार
राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने सोशल मीडिया पर बताया कि राहत और बचाव कार्यों के लिए युद्ध स्तर पर काम जारी है जिससे पीड़ितों तक पहुंचा जा सके। जानकारी के प्रशासन के मुताबिक अभी तक चार लोगों की मौत हुई है। वहीं सेना के 11 जवानों को लापता होने की खबरें भी हैं।बता दें चश्मदीदों एक वीडियो शेयर किया जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है उत्तरकाशी के धराली गांव की ओर एक पहाड़ी से पानी की तेज धारा बहते हुए कई घरों को बहा ले जाती हुई दिखाई दे रही है, जिसमें भयानक दृश्य सामने आए हैं। जिनमें लोग दहशत में चीखते-चिल्लाते सुनाई दे रहे हैं।
उत्तरकाशी में नदी के बढ़े जल स्तर व आस-पास के क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए।
धराली उत्तरकाशी में सभी सरकारी एजेंसियां, विभाग और सेना आपसी समन्वय से राहत एवं बचाव कार्य में लगे हुए हैं। बीती रात 130 से ज्यादा लोगों को… pic.twitter.com/9kWrnt9Uwg
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) August 6, 2025
पढ़ें :- Video- 69 साल के बुजुर्ग ने 60 फीट से आग लगाकर लगाई मौत की छलांग: रामलीला में दिखा हैरान करने वाला स्टंट
धराली में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
धराली में बादल फटने के कारण भारी तबाही देखने को मिला है वहीं अब पूरी जी-जान से रेस्क्यू चल रहा है. हालांकि कुछ टीमें रास्ते में फंसी हुई है क्योंकि भूस्खलन की वजह से रास्ते बंद है. लेकिन रास्ते को जल्द से जल्द खोलने की कोशिश की जा रही है. आईटीबीपी के जवान हर कीमती जान को बचाने में लगे हैं।
उत्तरकाशी में आपदा प्रभावित क्षेत्र का हवाई निरीक्षण किया।#Uttarkashi pic.twitter.com/IFnrxRkegD
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) August 6, 2025
पढ़ें :- बीजेपी को बड़ा झटका,पूर्व सांसद के बाद अब पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने भी छोड़ी पार्टी, फेसबुक पर डाली लंबी-चौड़ी पोस्ट
सीएम धामी धराली के लिए रवाना
देहरादून: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उत्तरकाशी के धराली गांव में स्थिति का जायजा लिया, जहां कल बादल फटने से भारी तबाही हुई. सीएम धामी धराली के लिए रवाना हो गए हैं.