मुंबई: अनुभवी मराठी अभिनेता अशोक सराफ को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार, 2023 के लिए चुना गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार (30 जनवरी) को सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की। यह राज्य सरकार द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है। अपने बधाई संदेश में, शिंदे ने कहा कि सराफ ने न केवल कॉमेडी भूमिकाएँ निभाईं, बल्कि खलनायक और कुछ गंभीर भूमिकाओं में भी शानदार अभिनय किया।
पढ़ें :- ब्रालेट ड्रेस पहन राखी बांधने पर कृति सेनन का आया जवाब, बोलीं- महिलाओं को क्या पहनना है,यह बताना कब बंद होगा?
आपको बता दें, पोस्ट में आगे लिखा है, ‘अशोक सराफ को बधाई देते हुए उन्होंने कहा है कि उनके अभिनय से न सिर्फ कॉमेडी बल्कि गंभीर से लेकर खलनायक प्रवृत्ति तक के कई शेड्स पैदा हुए हैं और वह दर्शकों पर छाए हुए हैं।’
ज्येष्ठ मराठी चित्रपट आणि नाट्य अभिनेते अशोक सराफ यांना कला क्षेत्रातील भरीव योगदानासाठी २०२३ वर्षाचा मानाचा #महाराष्ट्रभूषण पुरस्कार देण्याची घोषणा मुख्यमंत्री @mieknathshinde यांनी केली आहे. मुख्यमंत्र्यांनी अशोक सराफ यांच्याशी बोलून त्यांचे अभिनंदनही केले.
अशोक सराफ यांनी… pic.twitter.com/u7F6KkDe8z
— CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) January 30, 2024
पढ़ें :- Gandhari Teaser : तापसी पन्नू की अपकमिंग फिल्म गांधारी का धांसू टीजर रिलीज, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम
76 वर्षीय अभिनेता ने आशी ही बनवा-बनवी और वजीर जैसी हिट मराठी फिल्मों से सफलता हासिल करने से पहले मराठी थिएटर में अपना करियर शुरू किया था। वह अपने बहुमुखी अभिनय कौशल के लिए जाने जाते हैं और कई दशकों से मराठी और हिंदी मनोरंजन उद्योग में एक प्रमुख व्यक्ति रहे हैं।उनकी कुछ उल्लेखनीय फिल्में और शो हैं धूम धड़ाका, गुपचुप गुपचुप, छोटी सी बात, चश्मे बद्दूर, ये दुनिया है रंगीन और तुझा मजा जमेना।