नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ती जा रहीं हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें एक बार फिर समन भेजा है। इससे पहले भी ईडी उन्हें पांच समन भेज चुकी है, जिसे मुख्यमंत्री ने नजरअंदाज कर दिया था। कहा जा रहा है कि, अब सीएम केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
पढ़ें :- जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार उजागर, बाराबंकी में 294 परियोजनाओ की प्रगति रिपोर्ट मिली फर्जी
इससे पहले ईडी ने दो फरवरी, 17 जनवरी, तीन जनवरी, 21 दिसंबर और दो नवंबर को केजरीवाल को समन भेजा था, लेकिन वो ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे। इससे पहले आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को दिए जवाब में पूछा कि यदि वह आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी नहीं हैं, तो उन्हें समन क्यों जारी किया गया।