CM Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अचानक तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उन्हें पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि, हाथ में तेज दर्द के कारण आनन फानन में उनहें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ऑर्थोपेडिक्स विभाग में उनका इलाज चल रहा है।
पढ़ें :- Gandhi Jayanti : राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन और PM मोदी ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को अर्पित की पुष्पांजलि
बताया जा रहा है कि, इससे पहले 14 मई को सीएम नीतीश कुमार अस्वस्थ हो गए थे। सीएम हाउस में डॉक्टरों ने उनकी देखरेख की थी। स्वास्थ्य को देखते हुए मुख्यमंत्री के कार्यालय की ओर से एक चिट्ठी जारी की गई थी। इसमें स्पष्ट लिखा गया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अस्वस्थ हो गए। इसलिए 14 मई के सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।