CM Nitish Kumar’s Big Announcement: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections 2025) की आहट के बीच सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने शनिवार को बड़ा ऐलान किया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि को करीब तीन गुना बढ़ा दिया है। जिसका लाभ सीधे तौर पर राज्य के 1 करोड़ से ज्यादा लाभार्थियों को फायदा पहुंचेगा। सीएम नीतीश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये इसकी घोषणा की है।
पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज
सीएम नीतीश कुमार ने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत सभी वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को अब हर महीने 400 रु॰ की जगह 1100 रु॰ पेंशन मिलेगी। सभी लाभार्थियों को जुलाई महीने से पेंशन बढ़ी हुई दर पर मिलेगी। सभी लाभार्थियों के खाते में यह राशि महीने की 10 तारीख को भेजना सुनिश्चित किया जाएगा। इससे 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को काफी मदद मिलेगी।’
मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत सभी वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को अब हर महीने 400 रु॰ की जगह 1100 रु॰ पेंशन मिलेगी। सभी लाभार्थियों को जुलाई महीने से पेंशन बढ़ी हुई दर पर मिलेगी। सभी लाभार्थियों के खाते में यह राशि महीने की 10…
— Nitish Kumar (@NitishKumar) June 21, 2025
पढ़ें :- वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का कांग्रेस-AAP पर हमला, बोले- कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएंगे, 5 बड़ी बातें
उन्होंने आगे लिखा, ‘वृद्धजन समाज का अनमोल हिस्सा हैं और उनका सम्मानजनक जीवन-यापन सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयत्नशील रहेगी।’ बता दें कि बिहार में इसी साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव कराये जाने की संभावना है। ऐसे में सामाजिक सुरक्षा पेंशन में बढ़ोत्तरी को नीतीश सरकार का मास्टरस्ट्रोक समझा जा रहा है।