Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. छठ पूजा की तैयारियों के बारे में CM रेखा गुप्ता ने बताया…17 पॉइंट्स पर सरकार बनायेगी मॉडल घाट

छठ पूजा की तैयारियों के बारे में CM रेखा गुप्ता ने बताया…17 पॉइंट्स पर सरकार बनायेगी मॉडल घाट

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छठ पूजा की तैयारियों को लेकर बुधवार को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, वर्षों से यमुना पर छठ पूजा सरकार द्वारा बंद कर दी गई थी जिस प्रतिबंध को इस बार हमारी सरकार ने हटाया है। उन्होंने आगे कहा, लगभग 17 पॉइंट्स पर सरकार द्वारा मॉडल छठ घाट बनाए जा रहे हैं।

पढ़ें :- Viral : दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता की कुर्सी जीरो ग्रैविटी और मसाजर से लैस है, जानें कीमत और फीचर्स?

साथ ही कहा, दिल्ली में 1000 से अधिक छठ कार्यक्रमों के लिए आवेदन आ चुके हैं और इस बार सरकार की तरफ से सारी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। हर जिले में कम से कम एक मॉडल छठ घाट जरूर बनाया जाएगा।

CM ने कहा, इस साल छठ पूजा स्थलों की संख्या पिछले साल से ज्यादा रहेगी। पिछले वर्ष, केवल 929 स्थानों पर छठ कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। लेकिन आज तक, हमें छठ पूजा मनाने के लिए समितियों से 1000 से ज़्यादा आवेदन प्राप्त हुए हैं। यमुना नदी पर हमारे द्वारा बनाए जाने वाले 17 घाटों के अलावा, सरकार इन सभी 1000 घाटों, या समय सीमा तक जितने भी घाट बनेंगे, उनके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं प्रदान करेगी।

इसमें टेंट, बिजली, स्वच्छता और शौचालय शामिल हैं। प्रत्येक जिले और उप-जिले में कम से कम एक आदर्श छठ घाट बनाया जाएगा। भव्य स्वागत द्वार बनाए जाएंगे।

पढ़ें :- Delhi Mayor Election Result : भाजपा के प्रवेश वाही दिल्ली के नए महापौर, कांग्रेस उम्मीदवार जहीर बड़े अंतर से हारे
Advertisement