CM Vijay played chess with Praggnanandhaa : नॉर्वे चेस 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रचने वाले भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद से तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री विजय ने प्रज्ञानानंद के साथ दोस्ताना शतरंज मुकाबला खेला। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय ग्रैंडमास्टर को तमिलनाडु स्पोर्ट्स डेवलपमेंट अथॉरिटी की ओर से उन्हें 50 लाख रुपये का इनाम दिया।
पढ़ें :- TRAI Big Decision : टेलीकॉम कंपनियों को बिना डेटा वाले प्लान का देना होगा विकल्प, अब जितनी जरूरत, उतना रिचार्ज की मिलेगी किफायती सेवा
सरकारी बयान के अनुसार, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एस. जोसेफ विजय ने आज सोमवार मुख्य सचिवालय में ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञाननंदा को 50 लाख रुपये का प्रतिष्ठित नकद इनाम वाला चेक सौंपा। यह सबसे बड़ा इनाम था जो तमिलनाडु स्पोर्ट्स डेवलपमेंट अथॉरिटी की ओर से दिया गया। प्रज्ञाननंदा नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में आयोजित नॉर्वे चेस 2026 सीरीज़ का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने और एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। मुख्यमंत्री ने उनके साथ शतरंज का एक खेल भी खेला।
बता दें कि आर. प्रज्ञानानंद ने नॉर्वे चेस का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले पहले भारतीय बनें हैं। शानदार रणनीति से लेकर अडिग संयम तक, इस भारतीय प्रतिभावान खिलाड़ी ने देश की शतरंज की विरासत में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ा है। स्टावांगर में अपनी ऐतिहासिक जीत के लिए प्रज्ञानानंद ने 7,00,000 नॉर्वेजियन क्रोनर (NOK) का टॉप प्राइज़ जीता, जो भारतीय रुपये में लगभग 70.5 लाख रुपये के बराबर है।