Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएम योगी और विधायक शलभ मणि त्रिपाठी को दी गई धमकी, जांच में जुटी पुलिस

सीएम योगी और विधायक शलभ मणि त्रिपाठी को दी गई धमकी, जांच में जुटी पुलिस

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। सीएम योगी और देवरिया से भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी को जान से मारने की धमकी दी गयी है। ये धमकी ईमेल के जरिए दी गयी है। इस धमकी भरे मेल के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। धमकी भरे मेल में कहा गया है कि, विधायक को कई गोलियां मारी जाएंगी। यही नहीं, धमकी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी चेतावनी दी गई है। पुलिस इस मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही धमकी भरे ईमेल करने वाले की भी तलाश शुरू कर दी है।

पढ़ें :- कांग्रेस ने मोदी सरकार पर परिसीमन जोड़कर महिला आरक्षण टालने का लगाया आरोप, सोनिया-राहुल के पत्र का जिक्रकर जयराम रमेश ने कहा- लागू करने में देरी क्यों?

बताया ज रहा है कि, विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने 25 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज के नीचे बनी एक मजार पर अवैध कब्जे की शिकायत की थी। उनका आरोप था कि मजार का दायरा अवैध रूप से बढ़ाया गया है और इसमें बंजर जमीन, नाला और राष्ट्रीय राजमार्ग का हिस्सा शामिल कर लिया गया है। इस शिकायत पर गृह विभाग के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद ने भूमि अभिलेखों की जांच करने के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही कब्जा अवैध पाए जाने पर अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए थे।

एमडी सेराज ईमेल आई से आई धमकी
इस बीच सोशल मीडिया पर एमडी सेराज नाम की ईमेल आईडी से धमकी दी गई है। धमकी में सदर विधायक को गोली मारने की बात कही गई है। मुख्यमंत्री का हाल बुरा कर देने की धमकी भी दी गई है। यह भी कहा गया है कि मजार को छूकर देख लो। धमकी भरा मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल होते ही जांच एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं।

Advertisement