Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उपचुनाव में विजयी नवनिर्वाचित विधायकों के अभिनंदन समारोह में शामिल हुए सीएम योगी, सभी से की मुलाकात

उपचुनाव में विजयी नवनिर्वाचित विधायकों के अभिनंदन समारोह में शामिल हुए सीएम योगी, सभी से की मुलाकात

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 9 सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा को सात सीटों पर जीत हासिल हुई थी। इसमें सबसे ज्यादा चर्चा मुरादाबाद की कुंदरकी सीट की हो रही है, जहां से ठाकुर रामवीर सिंह ने भाजपा का कमल खिलाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित उपचुनाव में विजयी नवनिर्वाचित विधायकों के अभिनंदन समारोह को संबोधित किया।

पढ़ें :- Asian Games Update : शूटिंग में इलावेनिल, विदर्शा और सोनम की तिकड़ी ने भारत को दिलाया पहला मेडल, महिला हॉकी टीम ने उज़्बेकिस्तान को 19-0 से रौंदा

इसके साथ ही नवनि​र्वाचित विधायकों से मुलाकात कर उन्हें बधाई भी दी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ठाकुर रामवीर सिंह समेत सभी नवनिर्वाचित विधायकों को बधाई दी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के अलावा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

वहीं, इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि टीम भावना और एकजुटता के साथ कार्य करने से असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उपचुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत से विपक्षी दल भयभीत हो गये हैं। वो अब बस आरोप ही लगा सकते हैं। योगी आदित्यनाथ ने सभी को आश्वस्त किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा इससे भी बड़ी जीत हासिल करेगी।

पढ़ें :- IND vs BAN Semi Final: कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, फाइनल में जगह पक्की करने उतरी टीम इंडिया

सपा का किया किला ध्वस्त
बता दें कि, ठाकुर रामवीर सिंह ने समाजवादी पार्टी के किले को ध्वस्त किया है। लंबे समय से भाजपा यहां पर जीत के लिए संघर्ष कर रही थी। उपचुनाव में रामवीर सिंह ने सपा के इस अभेद किले को ध्वस्त कर दिया और कमला खिला दिया। रामवीर सिंह करीब डेढ़ लाख वोटों से यहां पर जीत हासिल किए हैं।

पढ़ें :- मुंबई के लालबाग में गणपति पंडाल के पास बड़ा हादसा : करंट लगने से आठ साल की बच्ची समेत दो की मौत, चार घायल

 

 

Advertisement