लखीमपुर खीरी। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP Chief Minister Yogi Adityanath) ने लखीमपुर खीरी में शारदा नदी के चैनल कार्य का निरीक्षण किया। उसके बाद उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए पहलगाम हमले पर कहा कि हमें जो छेड़ेगा उसे हम छोड़ेगे नहीं। उन्होंने कहा कि जो भारत को छेड़ता है भारत उसे छोड़ता नहीं (India does not spare anyone who provokes it)। जो जिस भाषा में समझेगा उसे उस भाषा में समझाएंगे।
पढ़ें :- दिवाली से पहले योगी सरकार का रसोइयों का तोहफा, मानदेय में 1000 रुपये की हुई बढ़ोत्तरी
‘सभ्य समाज में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं’
सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि देश के अलग-अलग राज्यों से गए लोगों पर हुए हमले पर हम संवेदना व्यक्त करते हैं। आतंकवादियों ने कायराना हरकत की है। सभ्य समाज में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं होती है। अराजकता के लिए कोई जगह नहीं हो सकती। भारत सरकार की सुरक्षा, सेवा वो विकास पर आधारित है। गरीब कल्याण पर आधारित है और सुरक्षा पर आधारित है। मगर, कोई सुरक्षा में सेंध लगाने का दुस्साहस करेगा तो इसके लिए जीरो टॉलरेंस नीति के साथ जिस भाषा में जो समझेगा भारत उस भाषा में जबाव देने के लिए तैयार है।
विकास के क्षितिज पर जनपद लखीमपुर खीरी… https://t.co/GUCyEJOiuP
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 26, 2025
पढ़ें :- लोकतंत्र के लिए आवाज़ उठाने वाली छात्राओं और महिलाओं के साथ दिल्ली पुलिस की बर्बरता शर्मनाक : राहुल गांधी
भारत किसी को छेड़ता नहीं …
उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में ये नया भारत किसी को छेड़ता नहीं है, मगर अगर किसी ने छेड़ा तो छोड़ता भी नहीं है। आज इसी जीरो टॉलरेंस नीति (Zero Tolerance Policy) के तहत पीएम मोदी (PM Modi) के दिखाए मार्ग दर्शन में हम लोगों ने यूपी को माफिया और अराजकता से मुक्त किया है। विकास को प्राथमिकता देते हुए आज यूपी को अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में आगे लाकर खड़ा कर दिया है।