Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जनता दर्शन में सीएम योगी, बोले- किसी के साथ अन्याय नहीं होने देगी सरकार

जनता दर्शन में सीएम योगी, बोले- किसी के साथ अन्याय नहीं होने देगी सरकार

By santosh singh 
Updated Date

गोरखपुर। गोरखपुर में शनिवार सुबह तेज बारिश के बावजूद सीएम योगी (CM Yogi) ने जनसेवा का अनुष्ठान जारी रखा। जनता दर्शन (Janta Darshan) का आयोजन सुनिश्चित कराने के साथ ही उन्होंने करीब 300 लोगों की समस्याएं सुनीं और इन समस्याओं के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और संतोषजनक निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) के गोरखपुर प्रवास पर होने के चलते शनिवार सुबह कई लोग जनता दर्शन में शामिल होने पहुंचे थे। पर, तेज बारिश के कारण उन्हें यह आशंका थी कि शायद उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री से न हो पाए। लेकिन मुख्यमंत्री ने प्रतिकूल मौसम को देखते हुए लोगों के बैठने की व्यवस्था महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन (Mahant Digvijaynath Smriti Bhawan) के सभागार में कराई। इस दौरान उन्होंने 300 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। सभी को आश्वस्त किया सबकी समस्या का निस्तारण करना उनकी सरकार की प्राथमिकता है। किसी के साथ अन्याय नहीं होने पाएगा। सीएम ने लोगों की समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र लेकर उसे अधिकारियों की इस निर्देश के साथ हस्तगत किया कि समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक निस्तारण सुनिश्चित करें।

जनता दर्शन (Janta Darshan) में सीएम योगी (CM Yogi) ने आत्मीयता से सभी लोगों को समस्या निस्तारण का भरोसा देते हुए कहा कि किसी की चिंता करने या परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। सबकी समस्या पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाएगी।

पुलिस और राजस्व के मामले शीघ्र करें निस्तारित

उन्होंने पुलिस व राजस्व से जुड़े मामलों में कार्रवाई करने में अनावश्यक विलंब न होने की हिदायत दी तो जमीन कब्जा करने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए दबंग और भू माफिया पर नकेल कसने के निर्देश दिए। पुलिस से जुड़े कुछ मामलों पर मुख्यमंत्री ने कहा प्राथमिकी दर्ज करने और उसके बाद विधिक कार्यवाही में कोताही नहीं होनी चाहिए। घरेलू विवाद के मामले में उन्होंने परस्पर संवाद से समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।

पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई

हर बार की भांति इस बार भी जनता दर्शन में कुछ लोग गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज में इस्टीमेट की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण कर शासन को भेजें। इलाज के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। लोगों को आश्वस्त किया कि धन के अभाव में किसी का इलाज बाधित नहीं होगा।

समस्या निस्तारण कराओ, चाय भी पिलाओ

जनता दर्शन (Janta Darshan)  में समस्या लेकर आई आंशिक रूप से शारीरिक अक्षमता की शिकार कर महिला और उसके साथ बच्चे को देखकर मुख्यमंत्री भावुक हो गए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इनकी समस्या का निस्तारण कराओ और इन्हें चाय भी पिलाओ। इस दौरान कुछ अन्य लोगों के साथ आए उनके बच्चों को सीएम योगी ने प्यार, दुलारकर आशीर्वाद दिया। उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए चॉकलेट दिया।

सीएम ने तेज बारिश में भी मंदिर परिसर का किया भ्रमण

गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Temple) प्रवास के दौरान शनिवार सुबह तेज बारिश का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath)  की दिनचर्या पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। खराब मौसम में भी वह गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन और अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा समक्ष शीश झुकाने के बाद मंदिर परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने निकले।

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता
Advertisement