गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में गोरखपुर की ऐतिहासिक उपलब्धि पर नगर निगम के सफाई कर्मियों, पार्षदों, महापौर, नगर आयुक्त एवं नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों के अभिनंदन हेतु गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
पढ़ें :- Video Viral : मनचले ने छात्रा को अकेला देख की अश्लील हरकत, दिखाया अपना प्राइवेट, लड़की ने की जमकर धुनाई
इस अवसर पर गोरखपुर की विकास यात्रा को गति प्रदान करतीं ₹253 करोड़ लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। साथ ही, उत्तर प्रदेश के प्रथम अर्बन फ्लड मैनेजमेंट सेल एंड अर्ली वार्निंग सिस्टम का उद्घाटन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन के अनुरूप ‘नया उत्तर प्रदेश’ ‘स्वस्थ-सशक्त भारत’ के निर्माण के साथ ही ‘विकसित भारत’ की परिकल्पना को साकार करने हेतु पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रहा है। पावन श्रावण मास की शिवरात्रि के अवसर पर प्राप्त इन सौगातों के लिए जनपद वासियों को हार्दिक बधाई एवं नगर निगम, गोरखपुर परिवार का अभिनंदन!
स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में गोरखपुर की ऐतिहासिक उपलब्धि पर नगर निगम के सफाई कर्मियों, पार्षदों, महापौर, नगर आयुक्त एवं नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों के अभिनंदन हेतु आज जनपद गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर गोरखपुर की विकास यात्रा को गति प्रदान… pic.twitter.com/HsuaBSV8OF
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 23, 2025
पढ़ें :- TMC NWC Meet : ममता बनर्जी ने राष्ट्रीय कार्यसमिति का किया गठन, चंद्रिमा भट्टाचार्य को प्रदेश अध्यक्ष व कल्याण बनर्जी राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया
स्वच्छता में नम्बर एक ओर भी आ सकता है गोरखपुर
मुख्यमंत्री ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि गत वर्ष उन्होंने गोरखपुर को स्वच्छता के लिए टॉप-टेन शहरों में आने का टारगेट दिया था। यह टारगेट पूरा कर लिया गया है। गोरखपुर अपनी श्रेणी में नम्बर एक पर भी आ सकता है, इसलिए हम सबको अगले साल के लिए टॉप-थ्री का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ना होगा और इसमें सबको अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।
पहले मच्छर, माफिया, अराजकता से थी गोरखपुर की पहचान
सीएम योगी ने लोगों को याद दिलाया कि पहले गोरखपुर को लेकर क्या चर्चा होती थी। कहा कि पहले गोरखपुर की चर्चा, मच्छर, माफिया, गंदगी, अव्यवस्था और अराजकता को लेकर होती थी। बुनियादी सुविधाओं के अभाव से त्रस्त पूरा शहर जाम में फंसा रहता था। एक बारिश में शहर जलमग्न हो जाता था। आज इन सबसे निजात मिल चुकी है। अब एक नए भारत के लिए नए उत्तर प्रदेश में गोरखपुर भी एक नया गोरखपुर बनकर दिखा है। उन्होंने कहा कि जब एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा खड़ी होती है, तब विकास में आगे बढ़ने के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।